उपायुक्त ने किया SSLNT अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों के रिकॉर्ड में आधार व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को बैंक मोड़ टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने किया SSLNT अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों के रिकॉर्ड में आधार व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को बैंक मोड़ टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के पंजीकरण प्रक्रिया और अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी और मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में मरीजों के मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 

संबंधित पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें - उपायुक्त

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न केवल एसएसएलएनटी अस्पताल, बल्कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों सहित तमाम सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि रिकॉर्ड संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और चिकित्सकों के चैंबर में जाकर चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की

इसके पश्चात उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और चिकित्सकों के चैंबर में जाकर चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़े कमरों का भी निरीक्षण किया और उन्हें तत्काल प्रभाव से नियमित उपयोग में लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा और पर्याप्त जगह मिल सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के संबंधित चिकित्सक, अभियंता, कनीय अभियंता, पीएमयू की टीम सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

संविधान निर्माण में पलामू के दो सपूतों का रहा अहम योगदान, पदाधिकारियों-कर्मियों ने किया सामूहिक वाचन
संविधान निर्माण में पलामू के दो सपूतों का रहा अहम योगदान, पदाधिकारियों-कर्मियों ने किया सामूहिक वाचन
Nov 26, 2026, 5:19:00 PM
नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
Nov 26, 2026, 5:19:00 PM
उपायुक्त ने किया SSLNT अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों के रिकॉर्ड में आधार व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य
उपायुक्त ने किया SSLNT अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों के रिकॉर्ड में आधार व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य
Nov 26, 2026, 5:15:00 PM
MJM अस्पताल में हंगामा, मृतक की आंख बदले जाने का परिजनों ने लगाया आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार
MJM अस्पताल में हंगामा, मृतक की आंख बदले जाने का परिजनों ने लगाया आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार
Nov 26, 2026, 5:10:00 PM
रुकवाई गई दूसरी शादी, पटना का रहने वाला है दूल्हा, गुपचुप तरीके से बोकारो में हो रही थी शादी
रुकवाई गई दूसरी शादी, पटना का रहने वाला है दूल्हा, गुपचुप तरीके से बोकारो में हो रही थी शादी
Nov 26, 2026, 4:59:00 PM
'संविधान के सम्मान' और 'नशामुक्त बिहार' के संकल्प के साथ निकली प्रभात फेरी
'संविधान के सम्मान' और 'नशामुक्त बिहार' के संकल्प के साथ निकली प्रभात फेरी
Nov 26, 2026, 4:57:00 PM
CM  सम्राट ने कहा- साल-2030 तक बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य
CM सम्राट ने कहा- साल-2030 तक बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य
Nov 26, 2026, 4:49:00 PM
झारखंड विधानसभा में MMDR संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM सोरेन बोले-राज्य को हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान
झारखंड विधानसभा में MMDR संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM सोरेन बोले-राज्य को हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान
Nov 26, 2026, 4:48:00 PM
संविधान दिवस के अवसर पर 215वीं बटालियन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
संविधान दिवस के अवसर पर 215वीं बटालियन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
Nov 26, 2026, 3:30:00 PM
CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक
CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल का संबोधन, बोले- 7 दशक की यात्रा देश के वैज्ञानिक विकास की प्रतीक
Nov 26, 2026, 3:24:00 PM