नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
नशा मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत गुरूवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकली गई। जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सहरसा : नशा मुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत गुरूवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकली गई। मद्य निषेध विभाग द्वारा यह प्रभात फेरी समाहरणालय गेट से शुरू होकर पटेल मैदान, अभियंता चौक और अपर समाहर्ता आवास होते हुए रमेश झा महिला कॉलेज तक निकली गई। इस प्रभात फेरी को राजू कुमार विशेष कार्य अधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सहरसा एवं विशाल राघव जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
स्कूली बच्चों का प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ समाज में जन जागरूकता पैदा करना है
स्कूली बच्चों का प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ समाज में जन जागरूकता पैदा करना है। इस प्रभात फेरी में 500 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु शराबबंदी के साथ-साथ सभी प्रकार के नशा उन्मूलन हेतु कठोर कानून बनाया गया है। इसके पालन हेतु डीआईजी द्वारा नशा मुक्त कोशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मद्य निषेध विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा सघन छापेमारी अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट















