आदित्यपुर में सुबह-सुबह फायरिंग से दहशत, बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर किया हमला

आदित्यपुर में सुबह-सुबह फायरिंग से दहशत, बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर किया हमला

आदित्यपुर के सालडीह बस्ती इलाके में मंगलवार की सुबह गोलीबारी की घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया। करीब सुबह 6:55 बजे स्कूटी पर सवार दो अपराधियों ने भाजपा नेता सपन दास के घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। हमलावरों ने घर की खिड़की की ओर गोली चलाई और मौके पर हंगामा करते हुए पैदल भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय स्तर पर हमलावरों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 4 अप्रैल को इसी इलाके में इन संदिग्धों द्वारा एक और आपराधिक प्रयास किया गया था। पूर्व पार्षद नील पदम विश्वास ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। हालिया घटना ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना से जुड़े दृश्य सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं, जिससे जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इधर, आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की पहचान के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Trending News

जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
Sep 06, 2026, 10:58:00 AM
 बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Sep 06, 2026, 10:41:00 AM
 बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
Sep 06, 2026, 10:13:00 AM
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
Sep 06, 2026, 9:58:00 AM
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
Sep 06, 2026, 9:39:00 AM
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM