शहर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास मची अफरा-तफरी, CNG ऑटो में अचानक लगी आग
जमशेदपुर शहर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेंट मेरिज इंग्लिश हाईस्कूल जा रहे बच्चों सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब की है।

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेंट मेरिज इंग्लिश हाईस्कूल जा रहे बच्चों सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब की है। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा ऑटो जलकर राख हो गया।
ऑटो चालक स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था
बताया जाता है कि ऑटो चालक स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। ऑटो में आग लगते ही चालक और बच्चों के बीच हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस आग लगी की घटना में बच्चों के स्कूल बैग जलकर पूरे खाक हो गए। सूचना मिलते ही टाटा अग्निशमन विभाग की दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ऑटो CNG से संचालित था
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऑटो सीएनजी से संचालित था। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे या अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते सभी सुरक्षित बच गए। हालांकि, आग की भयावहता के कारण ऑटो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद कुछ समय तक साउथ पार्क गोलचक्कर के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट














