चंपई सोरेन ने कहा- निशा भगत की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच हो, सामने आए सच्चाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने निशा भगत की आत्महत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जो बेहद चिंता का विषय है।

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने निशा भगत की आत्महत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निशा भगत ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की पीड़ा जाहिर की थी। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जो बेहद चिंता का विषय है।
चंपई सोरेन ने कहा- निशा भगत आदिवासी समाज की बेटी थीं व समाज के हक व जमीन की रक्षा के लिए लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही थीं
चंपई सोरेन ने कहा कि निशा भगत आदिवासी समाज की बेटी थीं और समाज के हक और जमीन की रक्षा के लिए लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही थीं। आज उनकी आवाज खामोश हो गई है, जो बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। यह पता लगाया जाना चाहिए कि किन परिस्थितियों में निशा भगत को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। घटना की सच्चाई सामने आए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो, ताकि निशा भगत को न्याय मिल सके।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट











