BJYM ने 1,101 छठ व्रतधारियों के बीच किया सूप, फल व पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जमशेदपुर महानगर की ओर से सेवा और समर्पण की अनूठी पहल की गई।

BJYM ने 1,101 छठ व्रतधारियों के बीच किया सूप, फल व पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जमशेदपुर महानगर की ओर से सेवा और समर्पण की अनूठी पहल की गई। छठ व्रतधारियों की सुविधा और सहयोग के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 1,101 व्रतधारियों के बीच सूप, फल एवं छठ पूजा में उपयोग होने वाली संपूर्ण पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महापर्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जरूरतमंद व्रतधारियों की सेवा का संदेश दिया।

अतिथियों ने व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया व छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, पूर्व पोटका विधायक मेनका सरदार, पोटका विधानसभा से चुनाव लड़ चुकीं मीरा मुंडा, भाजपा नेता दिनेश गोस्वामी, अमित अग्रवाल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

BJYM नेता नीतीश कुशवाहा ने कहा- छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन व सामाजिक समरसता का प्रतीक है

इस अवसर पर भाजयुमो नेता नीतीश कुशवाहा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर खुशियां बांटने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ भाजयुमो ने 1,101 छठ व्रतधारियों के बीच सूप, फल और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया है, ताकि श्रद्धालुओं को पर्व की तैयारियों में सहयोग मिल सके।

'छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है'

उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। भाजयुमो आगे भी सेवा, सहयोग और जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के बीच अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान छठ व्रतधारियों में पूजन सामग्री प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखा गया। आयोजकों ने सभी व्रतधारियों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जमेशदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM