सारंडा जंगल में नक्सली विस्फोट, CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, दो जवान घायल

सारंडा जंगल में नक्सली विस्फोट, CRPF हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, दो जवान घायल

झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में घायल सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। यह मुठभेड़ शुक्रवार रात सारंडा के घने जंगलों में उस समय हुई, जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इस हमले में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और सब इंस्पेक्टर रामचंद्र गोगी भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

शहीद महेंद्र लश्कर असम के नौगांव जिले के निवासी थे। उनका पार्थिव शरीर रांची लाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद सीआरपीएफ कैंप में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

प्रतिरोध सप्ताह के तहत नक्सलियों की साजिश

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला नक्सलियों द्वारा चलाए जा रहे “प्रतिरोध सप्ताह” के दौरान किया गया। शुक्रवार की देर रात मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की टीम को निशाना बनाते हुए दो शक्तिशाली आईईडी विस्फोट किए। इस घटना में तीन जवान घायल हुए, जिनमें से हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर ने वीरगति प्राप्त की।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए उड़ीसा के राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है, लेकिन नक्सलियों द्वारा बार-बार घात लगाकर किए जा रहे हमले सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं।

Trending News

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में जुटे NDA के कई बड़े नेता
Oct 14, 2026, 4:50:00 PM
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
700 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा, पूजा से पहले भुगतान का आश्वासन
Oct 14, 2026, 4:35:00 PM
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, नीले ड्रम केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 14, 2026, 4:29:00 PM
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
जिला उपभोक्ता आयोग का निर्णय, बिल्डर और बीमा कंपनी को दिया ये आदेश
Oct 14, 2026, 4:11:00 PM
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
लोन लेना होगा आसान, AI बदलेगा पूरा सिस्टम!
Oct 14, 2026, 4:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में 112.52 करोड़ की कृषि इनपुट अनुदान राशि की अंतरित
Oct 14, 2026, 4:06:00 PM
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
EPFO ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब बार-बार PF से नहीं निकाल सकते पैसा
Oct 14, 2026, 3:55:00 PM
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, DM-SP ने किया उद्घाटन
Oct 14, 2026, 3:49:00 PM
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
शिक्षक व स्नातक निर्वाचन, चुनावी तैयारी को लेकर बिहार कांग्रेस में अहम पहल
Oct 14, 2026, 3:44:00 PM
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बिहार पहुंचे रोहन गुप्ता, एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Oct 14, 2026, 3:41:00 PM