दुमका: 10 दिन बाद कुएं से मिला छात्रा का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या/आत्महत्या?

दुमका:-सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चिलरा गांव स्थित एक कुएं से 10 दिनों से लापता किशोरी का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चिलरा गांव निवासी पूजा कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है।

दुमका: 10 दिन बाद कुएं से मिला छात्रा का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या/आत्महत्या?

 दुमका:-सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चिलरा गांव स्थित एक कुएं से 10 दिनों से लापता किशोरी का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चिलरा गांव निवासी पूजा कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सरैयाहाट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नवम वर्ग की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार पूजा पिछले 10 दिनों से घर से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को चिलरा गांव के एक कुएं में शव तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरैयाहाट थाना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही हँसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ घटना पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव काफी दिनों से पानी में रहने के कारण सड़-गल चुका था। 

परिजनों द्वारा शव की पहचान पूजा कुमारी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है और युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

संवाददाता/दुमका 

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM