ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उपर बाजार गुलाम कांटा के समीप बाइक से जा रहे परिवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उपर बाजार गुलाम कांटा के समीप बाइक से जा रहे परिवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की जान चली गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार गुलाम कांटा के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर जा रही बाइक को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ सवार थी और घर लौट रही थी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका कुबरीटांड़ जमडीहा की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे में महिला के पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि ब्रिज निर्माण के कारण गोविंदपुर इलाके में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क को जल्द दुरुस्त करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी इसी इलाके में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना पर सीओ, गोविंदपुर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

मौके पर हुई बातचीत के बाद मृतक परिवार को तत्काल 40 हजार रुपये की सहायता देने पर सहमति बनी। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाले एक लाख रुपये के मुआवजे और इंश्योरेंस क्लेम के जरिए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही गई। वहीं सड़क को तीन दिनों के भीतर दुरुस्त कराने पर भी सहमति बनी है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
Sep 08, 2026, 12:28:00 PM
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद
Sep 08, 2026, 12:05:00 PM
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं
Sep 08, 2026, 12:01:00 PM
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत
Sep 08, 2026, 11:51:00 AM
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
Sep 08, 2026, 11:44:00 AM
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
Sep 08, 2026, 11:29:00 AM
 भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
Sep 08, 2026, 11:27:00 AM
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
Sep 08, 2026, 11:13:00 AM
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया
Sep 08, 2026, 10:52:00 AM
 बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस
बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस
Sep 08, 2026, 10:39:00 AM