भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक उपस्थित रहे।

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी और व्यापक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के माध्यम से केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आम जनता के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा के व्यापक अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए। पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और संगठन के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ भाजपा संगठन को समाज के हर वर्ग के बीच अपनी पहुंच और मजबूत करनी है। जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करें।

बैठक में बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, उप मुख्य सचेतक जनक राम, उप सचेतक राजेंद्र गुप्ता सहित सांसद, विधायक, विधान पार्षद, आयोग, नागरिक परिषद एवं बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य तथा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सेवा संकल्प अभियान की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नेताओं ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Trending News

जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
Sep 08, 2026, 12:28:00 PM
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद
Sep 08, 2026, 12:05:00 PM
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं
Sep 08, 2026, 12:01:00 PM
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत
Sep 08, 2026, 11:51:00 AM
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
Sep 08, 2026, 11:44:00 AM
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
Sep 08, 2026, 11:29:00 AM
 भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
Sep 08, 2026, 11:27:00 AM
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
Sep 08, 2026, 11:13:00 AM
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया
Sep 08, 2026, 10:52:00 AM
 बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस
बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस
Sep 08, 2026, 10:39:00 AM