बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस

बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की।

 बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस

बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री  नीतीश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। बैठक में बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक कौशल किशोर सहित विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं उनकी मांगों को सहजता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों के साथ उनके समाधान की दिशा में आवश्यक विचार-विमर्श किया।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को अवसर में बदलना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के हितों की रक्षा, रोजगार के अवसरों के विस्तार और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि सरकार उनके विषय को लेकर सकारात्मक है और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को  जल्द से जल्द इस संबंध में आवश्यक नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 

नीतीश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अभ्यर्थियों से जुड़े विषय पर नियमानुसार समुचित एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक है तथा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जा रहा है। बेल्ट्रॉन के माध्यम से चयनित 4,808 अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही। बैठक में अभ्यर्थियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।

Trending News

Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
400 योजनाओं पर ब्रेक, कार्यपालक पदाधिकारी ने फंड की कमी का दिया हवाला, सभापति-विधायक की खींचतान में क्यों पिसेगी आम जनता ?
Oct 27, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद, हिरासत में एक तस्कर
Oct 27, 2026, 10:01:00 AM
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मंगल को भी 'अमंगल', शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Oct 27, 2026, 9:47:00 AM
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम, पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Oct 27, 2026, 9:38:00 AM
मतगणना शुरू होते ही अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार उठाने लगे सवाल, कहा- नहीं लगे हैं CCTV कैमरे
मतगणना शुरू होते ही अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार उठाने लगे सवाल, कहा- नहीं लगे हैं CCTV कैमरे
Oct 27, 2026, 9:23:00 AM
UP MLC Election Results : 11 सीटों पर मतगणना जारी
UP MLC Election Results : 11 सीटों पर मतगणना जारी
Oct 27, 2026, 9:05:00 AM
ओंको-फर्टिलिटी कैंसर मरीजों में संतान प्राप्ति की आशा की नई किरण
ओंको-फर्टिलिटी कैंसर मरीजों में संतान प्राप्ति की आशा की नई किरण
Oct 27, 2026, 8:53:00 AM