पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में NIA की छापेमारी के दौरान करीब 20 लाख रुपए कैश के साथ एक शख्स को पकड़ा गया है। इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई है।

पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में NIA की छापेमारी के दौरान करीब 20 लाख रुपए कैश के साथ एक शख्स को पकड़ा गया है। इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही एनआईए की टीम ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और युवक को उठाया है। सूत्रों की मानें तो कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट संख्या- 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़ा गया है। जिसे NIA अपने साथ लेकर गई है।

कार्रवाई मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। NIA की टीम एक फ्लैट में छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान टीम गलती से दूसरे फ्लैट में घूस गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला शख्स घबरा गया और फ्लैट से नीचे उतरकर भागने लगा। अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद थी। शख्स जैसे ही स्कूटी से भागने के लिए बैठा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

स्कूटी की डिक्की में झोले के अंदर रखे मिले 20 लाख

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 20 लाख रुपए नकद बरामद हुए। जिसे वह स्कूटी के डिक्की में झोले के अंदर रखा था। चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार पकड़े गए शख्स की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है।

फिलहाल अनमोल कुमार मोदी से पुलिस पूछताछ की जा रही है। बरामद रकम के बारे में उससे जानकारी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, अब तक वह पैसों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है।

मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था।

पटना से राजन की रिपोर्ट 

Trending News

जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
जलस्तर बढ़ने से नदियां उफान पर, नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
Sep 08, 2026, 12:28:00 PM
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद
नेपाल में भीषण जलप्रलय की यादें ताजा, 12 दिन बाद भी वाल्मीकि गंडक बराज से तीन लाश बरामद
Sep 08, 2026, 12:05:00 PM
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं
पितृपक्ष मेला : पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा आवासन सहित विभिन्न सुविधाएं
Sep 08, 2026, 12:01:00 PM
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत
राजधानी में रफ्तार का कहर, भीषण हादसे में दंपत्ति समेत तीन की मौत
Sep 08, 2026, 11:51:00 AM
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
Sep 08, 2026, 11:44:00 AM
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
Sep 08, 2026, 11:29:00 AM
 भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
Sep 08, 2026, 11:27:00 AM
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
Sep 08, 2026, 11:13:00 AM
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया
Sep 08, 2026, 10:52:00 AM
 बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस
बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस
Sep 08, 2026, 10:39:00 AM