अनुमंडल पदाधिकारी ने बेकारबांध छठ घाट का किया निरीक्षण

लोक आस्था के महापर्व छठ और 'Run For Cleanliness' कार्यक्रम के मद्देनजर सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकेश बारंगे ने बेकारबांध छठ घाट और आसपास के क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बेकारबांध छठ घाट का किया निरीक्षण

धनबाद : लोक आस्था के महापर्व छठ और 'Run For Cleanliness' कार्यक्रम के मद्देनजर सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) लोकेश बारंगे ने बेकारबांध छठ घाट और आसपास के क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने छठ घाट की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था, पहुंच पथ और श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। 

अनुमंडल पदाधिकारी ने बेकारबांध की ओर आने-जाने वाली सड़कों के किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया

उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और नगर निगम के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पर्व से पूर्व घाट परिसर और तालाब के जल की समुचित साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, भीड़ और यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बेकारबांध की ओर आने-जाने वाली सड़कों के किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया। 

मार्ग में किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के लिए घाट तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो - SDO

उन्होंने कहा कि मार्ग में किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के लिए घाट तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) और बैरिकेडिंग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। मौके पर एसडीएम लोकेश बारंगे, अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार समेत नगर निगम के पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
Nov 14, 2026, 8:30:00 PM
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
आयुष मंत्रालय से जानिए रोजाना कितनी देर करना चाहिए योग?
Nov 14, 2026, 8:00:00 PM
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
कियारा आडवाणी ने कहा- प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी
Nov 14, 2026, 7:30:00 PM
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
हरदीप पुरी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है ईंधन
Nov 14, 2026, 7:15:00 PM
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
बिहारशरीफवासियों को छठ पर्व पर मिली बड़ी सौगात, विधायक ने 'इंद्रधनुषी पुल' का किया उद्घाटन
Nov 14, 2026, 7:00:00 PM
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
छठ घाटों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात रहेगा, लालाछपर पोखरा पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना
Nov 14, 2026, 6:45:00 PM
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
ट्रक में बना रखा था डीजल चोरी का गुप्त टैंक, 3 गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 6:30:00 PM
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
छठ घाटों पर विद्युत खंभों को प्लास्टिक से ढकने का काम शुरू, सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट
Nov 14, 2026, 6:15:00 PM
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों से की मुलाकात, सपनों को पूरा करने के लिए किया प्रेरित
Nov 14, 2026, 6:00:00 PM
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
चिराग ने कहा- 'नीतीश सेतु' नीतीश कुमार को सम्मान देने का छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढ़ियां उनके काम को रखेंगी याद
Nov 14, 2026, 5:45:00 PM