झारखंड हाईकोर्ट ने वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान को रिहा करने का आदेश दिया

झारखंड हाईकोर्ट ने वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान को रिहा करने का आदेश दिया

झारखंड के वासेपुर से जुड़े चर्चित गैंगस्टर फहीम खान जल्द ही जेल से बाहर आने वाले हैं। हाईकोर्ट ने उनकी उम्र और गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों को ध्यान में रखते हुए रिहाई का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया है।

75 वर्षीय फहीम खान वर्तमान में जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद हैं। उन्हें 1989 में सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि छह सप्ताह के भीतर फहीम खान को जेल से रिहा किया जाए।

फहीम खान की ओर से अधिवक्ता शहबाज सलाम ने अदालत में पैरवी की। उन्होंने मीडिया को बताया कि 29 नवंबर 2024 को फहीम खान ने अपनी रिहाई के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें उनकी ढलती उम्र और गंभीर बीमारियों का हवाला दिया गया था। कोर्ट ने इन परिस्थितियों को देखते हुए रिहाई का आदेश पारित किया।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद फहीम खान के घर में खुशी का माहौल है। उनके बेटे इकबाल खान ने पिता की रिहाई की खबर मिलते ही परिवार और पड़ोसियों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज उन्हें न्याय मिला है।

इकबाल खान ने जिले की बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस का भी आभार व्यक्त किया और युवाओं को चेतावनी दी कि अपराध का रास्ता अपनाने वाले हमेशा बुरे परिणाम भुगतते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में लौटना ही सही मार्ग है।

ज्ञात हो कि फहीम खान 2009 से जेल में बंद हैं और अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

Trending News

नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM