आइजी का सख्त निर्देश, संगठित अपराध पर हो सख्ती

आइजी का सख्त निर्देश, संगठित अपराध पर हो सख्ती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 5:26:00 PM

झारखंड के बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। जिले में आगमन के बाद समाहरणालय में उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक से पहले एसएसपी प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान आईजी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की प्रगति, अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई तथा जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने पर जोर दिया।

हाल के दिनों में फरार अपराधी प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिली कथित धमकी के संबंध में पूछे गए सवाल पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई है और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी आपराधिक गतिविधि को सफल नहीं होने देगी और जिले में शांति, सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि सोमवार को ही धनबाद के भुरकुंडा में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के एक कुख्यात के बीच मुठभेड हुई थी। इसमें कुख्यात शिवा को गोली लगी। कुख्यात का फिलहाल पुलिस की अभिरक्षा में ईलाज चल रहा है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

यूपी के बाद झारखंड पहुंचे मुकेश सहनी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाएं सवाल
यूपी के बाद झारखंड पहुंचे मुकेश सहनी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाएं सवाल
Jul 06, 2026, 6:18:00 PM
CM हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज परिसर का किया औचक निरीक्षण, शूटिंग राइफल से साधा निशाना
CM हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज परिसर का किया औचक निरीक्षण, शूटिंग राइफल से साधा निशाना
Jul 06, 2026, 6:09:00 PM
बडी खबर: राज्य सरकार करेगी मृत रैयतों की जमाबंदी अपडेट, राजस्व कर्मचारियों को मिला टारगेट
बडी खबर: राज्य सरकार करेगी मृत रैयतों की जमाबंदी अपडेट, राजस्व कर्मचारियों को मिला टारगेट
Jul 06, 2026, 6:08:00 PM
मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद
मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद
Jul 06, 2026, 5:53:00 PM
12 साल पहले सगे भाई के परिवार पर फेंका था एसिड, अब मिला न्याय, आरोपी को उम्रकैद
12 साल पहले सगे भाई के परिवार पर फेंका था एसिड, अब मिला न्याय, आरोपी को उम्रकैद
Jul 06, 2026, 5:52:00 PM
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत, बोले मंत्री संजय सिंह टाइगर
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत, बोले मंत्री संजय सिंह टाइगर
Jul 06, 2026, 5:42:00 PM
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Jul 06, 2026, 5:34:00 PM
आइजी का सख्त निर्देश, संगठित अपराध पर हो सख्ती
आइजी का सख्त निर्देश, संगठित अपराध पर हो सख्ती
Jul 06, 2026, 5:26:00 PM
OMG: माता-पिता ने कर दी बेटे की निर्मम हत्या, मां ने एसिड पिलाया, पिता ने पीट-पीटकर गला घोंटकर मार डाला
OMG: माता-पिता ने कर दी बेटे की निर्मम हत्या, मां ने एसिड पिलाया, पिता ने पीट-पीटकर गला घोंटकर मार डाला
Jul 06, 2026, 5:20:00 PM
बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान
बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान
Jul 06, 2026, 5:16:00 PM