भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने रखा उपवास, कर्मा पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं
कोयलांचल समेत पूरे शहर में कर्मा पूजा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाई जा रही है। भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से कर्मा पूजा की।

धनबाद : कोयलांचल समेत पूरे शहर में कर्मा पूजा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाई जा रही है। भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से कर्मा पूजा की। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक गीतों पर झूमर करती नजर आईं। पूजा को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोयलांचल में कर्मा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। भाई की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने दिनभर उपवास रखा। इसके बाद पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर भाई की दीर्घायु की कामना की गई।
कर्मा पूजा में मेथी पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है
आपको बता दें कि कर्मा पूजा में मेथी पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। बहनों द्वारा मेथी पौधे को पूरे विधि-विधान से स्थापित कर उसकी पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान पारंपरिक गीत और झूमर का आयोजन भी हुआ, जिसमें महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुईं। पूजा में शामिल एक बहन ने बताया कि कर्मा पूजा का पूरे साल इंतजार रहता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते का प्रतीक है। बहनें उपवास रखकर भगवान से अपने भाइयों की लंबी आयु और सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं। कर्मा पूजा को लेकर कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में उत्सवी माहौल है। पारंपरिक गीत, झूमर और पूजा-अर्चना के बीच बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना कर रही हैं।
धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट










