'बिहार गति' की परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में क्रियान्वित 100 करोड़ रुपए से अधिक राशि की परियोजनाओं एवं अन्य केंद्र प्रायोजित व राज्य योजनाओं की समीक्षा की।

'बिहार गति' की परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में क्रियान्वित 100 करोड़ रुपए से अधिक राशि की परियोजनाओं एवं अन्य केंद्र प्रायोजित व राज्य योजनाओं की समीक्षा की। बिहार गति के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओ की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने अपने-अपने विभागों में क्रियान्वित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में सुल्तानगंज-तारापुर-संग्रामपुर-बेलहर कटोरिया-चंदन दर्दमारा सड़क से संबंधित योजना की CM ने की समीक्षा 

बैठक में सुल्तानगंज-तारापुर-संग्रामपुर-बेलहर कटोरिया-चंदन दर्दमारा सड़क से संबंधित योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस सड़क के 0.0 किलोमीटर से 40.0 किलोमीटर तक के हिस्से को फोर लेन बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। बेलहर से दर्दमारा तक भी फोर लेन सड़क का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजना की आवश्यकताओं एवं भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत योजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ायें। बैठक में औरंगाबाद, सासाराम एवं डेहरी शहरों में पेयजल आपूर्ति योजना की भी समीक्षा की गई। इस योजना के माध्यम से सोन नदी के सतही जल का उपयोग पेयजल के रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना की गुणवत्ता एवं प्रगति की निरंतर निगरानी करने व कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। मधुबनी जिले के जयनगर में कमला नदी पर बैराज निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने व आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल संसाधन एवं सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं ताकि किसानों को इसका ससमय लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा- औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना एवं अन्य सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से विकसित करें

औद्योगिक विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) के तहत गया में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) का अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में शुभारंभ करने का निर्देश दिया। गया में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) के शुरू होने से बिहार में लगभग 20 हजार करोड़ रूपये का निवेश आयेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना एवं अन्य सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से विकसित करें। बैठक में दक्षिण बिहार की सभी नहरों एवं नदियों के तटबंधों के सोलराइजेशन की दिशा में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में संभावनाओं का अध्ययन कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में ICDS के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की भी समीक्षा की गई

बैठक में समाज कल्याण विभाग एवं समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इनमें सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0, मिशन शक्ति-सामर्थ्य तथा किशोरी बालिकाओं के लिए भोजन योजना शामिल हैं। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आंगनवाड़ी कर्मियों एवं संबंधित कर्मियों के लंबित मानदेय का भुगतान दुर्गा पूजा से पहले हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचना चाहिए। आंगनवाड़ी सेवाओं एवं पोषण संबंधी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा- 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं राज्य के विकास व आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं राज्य के विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से राज्य में सड़क, पेयजल, सिंचाई, औद्योगिक विकास, ऊर्जा तथा सामाजिक क्षेत्र की सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी-अपनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करें। जहां भी किसी परियोजना में बाधा या विलंब हो, उसे चिह्नित कर उसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में गति, कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का पालन करें। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक तेजी से पहुंचाएं।

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, समाज कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Trending News

जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
Sep 22, 2026, 4:19:00 PM
DIG ने उदाकिशुनगंज SDPO कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
DIG ने उदाकिशुनगंज SDPO कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
Sep 22, 2026, 4:13:00 PM
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने और बिजली बिल अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, हुए गिरफ्तार
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने और बिजली बिल अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, हुए गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:08:00 PM
गबन मामला : पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट, पत्नी फरार
गबन मामला : पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, भेजा गया कोर्ट, पत्नी फरार
Sep 22, 2026, 3:55:00 PM
जोशी कॉलोनी में गहराया विवाद, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
जोशी कॉलोनी में गहराया विवाद, ग्रामीणों ने SP से लगाई गुहार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
Sep 22, 2026, 3:50:00 PM
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जमुई घटना में कार्रवाई से सरकार ने स्पष्ट किया अपना संकल्प : संजय
बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जमुई घटना में कार्रवाई से सरकार ने स्पष्ट किया अपना संकल्प : संजय
Sep 22, 2026, 3:44:00 PM
इलाज के नाम पर दोहन व बदसलूकी, परिजन ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
इलाज के नाम पर दोहन व बदसलूकी, परिजन ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
Sep 22, 2026, 3:37:00 PM
छात्रों की आड़ में राजनीतिक तमाशा कर रहे हैं राहुल गांधी: बीजेपी
छात्रों की आड़ में राजनीतिक तमाशा कर रहे हैं राहुल गांधी: बीजेपी
Sep 22, 2026, 3:31:00 PM
'बिहार गति' की परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
'बिहार गति' की परियोजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Sep 22, 2026, 3:26:00 PM
भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने रखा उपवास, कर्मा पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं
भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने रखा उपवास, कर्मा पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं
Sep 22, 2026, 3:21:00 PM