सबली मस्जिद कमेटी विवाद ने लिया हिंसक रूप, जुमे की नमाज के बाद मारपीट

सबली मस्जिद कमेटी विवाद ने लिया हिंसक रूप, जुमे की नमाज के बाद मारपीट

धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सबली मस्जिद में नई कमेटी के गठन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। जुमे की नमाज के बाद हुई मारपीट में वाजिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोट आई है। सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घायल नई कमेटी के वाजिद खान ने आरोप लगाया कि नमाज के दौरान लोगों को उकसाया गया, जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने निसार खान के पुत्र सहजान खान पर हमला करने का आरोप लगाया। वाजिद खान का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान मस्जिद परिसर स्थित उनके कमरे से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले 40 वर्षों से मस्जिद की जमीन की मालगुजारी जमा करते आ रहे हैं। उनके अनुसार, न्यायालय के आदेश के बाद वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग ने नई कमेटी को मस्जिद का प्रभार सौंपा था, जिसका कुछ लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

वहीं मस्जिद के इमाम ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों से केवल शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। उनका कहना है कि किसी को उकसाने या हिंसा के लिए प्रेरित करने का आरोप पूरी तरह गलत है। धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि एक अप्रैल को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग की मौजूदगी में 11 सदस्यीय नई कमेटी को मस्जिद का प्रभार सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM