भीड़ कम करने के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, धनबाद रूट से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू

भीड़ कम करने के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, धनबाद रूट से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू

गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए धनबाद रेल मंडल के मार्ग से दो जोड़ी विशेष ट्रेनों सहित कई ग्रीष्मकालीन सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इससे झारखंड के धनबाद, जामताड़ा के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ के अनुसार, खातीपुरा-हावड़ा और सोगरिया-धनबाद के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन तय समयसीमा के भीतर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन अतिरिक्त ट्रेनों से गर्मी के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प मिलेगा।

खातीपुरा–हावड़ा विशेष ट्रेन (संख्या 09709) 7 अप्रैल से 30 जून 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह सुबह 9:30 बजे खातीपुरा से रवाना होकर अगले दिन धनबाद होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 09710 हावड़ा–खातीपुरा ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई 2026 तक हर बुधवार को चलाई जाएगी, जो रात में हावड़ा से खुलकर सुबह धनबाद पहुंचते हुए खातीपुरा तक जाएगी। इस रूट पर गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्धमान जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

दूसरी ओर, सोगरिया-धनबाद स्पेशल (09821) 16 अप्रैल से 9 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी, जबकि 09822 धनबाद-सोगरिया सेवा 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक हर शनिवार चलेगी। यह ट्रेन गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छेओकी, सतना, कटनी और सागर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

इसके अलावा रेलवे ने कोलकाता-कानपुर सेंट्रल और आसनसोल-वीजीएल झांसी मार्ग पर भी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। कानपुर-कोलकाता स्पेशल (04157) 6 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को कानपुर से चलेगी और अगले दिन कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04158 सेवा मंगलवार को कोलकाता से रवाना होकर कानपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर और आसनसोल में रहेगा।

इसी तरह झांसी-आसनसोल स्पेशल (04185) 8 अप्रैल से 28 जून तक सप्ताह में दो दिन (बुधवार और रविवार) संचालित होगी, जबकि वापसी सेवा (04186) 9 अप्रैल से 29 जून तक गुरुवार और सोमवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे ने इन सभी ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इन अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को अधिक सहज और आरामदायक बनाएं।

Trending News

जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
Sep 06, 2026, 10:58:00 AM
 बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Sep 06, 2026, 10:41:00 AM
 बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
Sep 06, 2026, 10:13:00 AM
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
Sep 06, 2026, 9:58:00 AM
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
Sep 06, 2026, 9:39:00 AM
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM