तेज हुई नये मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी, अवैध कब्जा हटाना शुरू, लोगों ने किया विरोध

तेज हुई नये मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी, अवैध कब्जा हटाना शुरू, लोगों ने किया विरोध

धनबाद में नये मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर तैयारी तेज हो गयी है। इसके लिए धनबाद सदर अस्पताल की 20 एकड़ जमीन से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। सीओ ने इस संबंध में मौके का निरीक्षण किया है। हालांकि सरकारी जमीन पर रहने वालों लोगों का कहना है कि वह सालों से यहां रह रहे हैं। वो पुनर्वास के बाद ही यहां से हटेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल परिसर में नया मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। अस्पताल की 20 एकड़ जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने और बाउंड्री वॉल बनाने का काम प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही के तहत जमीन का निरिक्षण करने अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे. निरीक्षण के दौरान सीओ ने बताया कि अस्पताल की जमीन पर कई लोगों ने अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर रखा है। प्रशासन को सदर अस्पताल की जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश प्राप्त हुआ है, जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है। जमीन का सीमांकन और अतिक्रमण की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

वहीं दूसरी ओर, सरकारी जमीन पर रह रहे लोगों का कहना है कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। स्थानीय महिलाओं ने प्रशासन से पहले वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पुनर्वास के बाद ही वे यहां से हटेंगे। इधर स्थानीय कुमार आलोक ने इसी सदर अस्पताल कैंपस में एक पांच कट्ठा के प्लॉट को अपना बताया है। उन्होंने इस बाबत सीओ तक अपनी बातों को रखा, जिसके बाद सीओ ने उन्हें कागजातों के साथ कार्यालय भी बुलाया है। बता दें कि इस परिसर में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद सदर अस्पताल की क्षमता 150 से बढ़कर 420 बेड हो जाएगी। इस संबंध में ही परिसंपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए खाली जमीनों से पुरानी इमारतों व अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
Sep 02, 2026, 3:57:00 PM
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
Sep 02, 2026, 3:49:00 PM