छापेमारी से लौट रही पुलिस टीम का भयानक एक्सीडेंट! एक पुलिस जवान की मौ*त

छापेमारी से लौट रही पुलिस टीम का भयानक एक्सीडेंट! एक पुलिस जवान की मौ*त

धनबाद में एक अभियुक्त की तलाश में गई हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना की पुलिस टीम मंगलवार सुबह लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस का सरकारी वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराया। इस हादसे में एक पुलिस जवान की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामलखन यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों में 37 वर्षीय नरेश यादव, 37 वर्षीय ग्रीन पासवान तथा सरकारी वाहन चला रहे लगभग 35 वर्षीय चालक गौरव कुमार शामिल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को तत्काल धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का उपचार वहीं जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चलकुशा थाना की पुलिस टीम मंगलवार सुबह धनबाद के मैथन क्षेत्र में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची थी। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके बाद टीम सरकारी वाहन से वापस लौट रही थी। इसी दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

एसएनएमएमसीएच आरक्षी चौकी में पदस्थापित एसआई विनोद कुर्जू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम छापेमारी अभियान पूरा कर लौट रही थी, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे में एक जवान की मृत्यु हो गई है, जबकि अन्य घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।

घायल जवान के भतीजे आदर्श पासवान भी सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर लगातार इलाज कर रहे हैं और परिवार चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। दुर्घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM