अरूप चटर्जी पर सांसद ढुलू महतो का सीधा निशाना, लगाए कई आरोप

अरूप चटर्जी पर सांसद ढुलू महतो का सीधा निशाना, लगाए कई आरोप

धनबाद जिले की राजनीति में गैंगस्टर प्रिंस खान के मामले को लेकर विधायक अरूप चटर्जी और सांसद ढुलू महतो के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर अब और आगे बढ गया है। सांसद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के अरूप चटर्जी पर एक नहीं बल्कि कई गंभीर आरोप दाग दिए हैं। दो वरिष्ठ नेताओं में जारी राजनीतिक हमले के कारण जिले के साथ प्रदेश की राजनीति का राजनीतिक तापमान गर्म हो गया है।

सांसद ढुलू महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर गंभीर आरोप लगाए साथ ही उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। मंगलवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सांसद ढुलू महतो ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार अरूप चटर्जी की पार्टी का एक नेता गैंगस्टर प्रिंस खान का मुख्य शूटर रहा है और वर्तमान में फरार है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीण इलाकों में पार्टी के कुछ लोगों का उग्रवादी गतिविधियों से संबंध रहा है।

सांसद ने मोइज़ खान और रिजवान सिद्दीकी के गैंगस्टर प्रिंस खान से कथित संबंधों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निरसा में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजना में छह करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी पर दो हत्या के मामलों को मैनेज करने का भी आरोप लगाया। हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 

फिलहाल सांसद ढुलू महतो के इन आरोपों के बाद धनबाद की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इन आरोपों पर विधायक अरूप चटर्जी की क्या प्रतिक्रिया आती है और पुलिस जांच को लेकर क्या कदम उठाती है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विधायक अरूप चटर्जी और सांसद के बीच राजनीतिक रस्साकस्सी का दौर चल रहा है। इससे पहले विधायक अरूप चटर्जी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई बातों को मीडिया के सामने रखा था। 

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

स्वास्थ्य विभाग की अहम पहल, ड्रग टेस्टिंग लैब एवं एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी की स्थापना की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग की अहम पहल, ड्रग टेस्टिंग लैब एवं एनालिटिकल डेवलपमेंट फैसिलिटी की स्थापना की तैयारी
Sep 02, 2026, 1:51:00 PM
नर्सिंग कॉलेजों में मानकों के अनुपालन की होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने कमेटी गठित कर निरीक्षण का दिया निर्देश
नर्सिंग कॉलेजों में मानकों के अनुपालन की होगी जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने कमेटी गठित कर निरीक्षण का दिया निर्देश
Sep 02, 2026, 1:47:00 PM
माँ जानकी जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड ने रचा इतिहास
माँ जानकी जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड ने रचा इतिहास
Sep 02, 2026, 1:43:00 PM
सड़क किनारे लटक रहे मौत के तार, जिम्मेवार नहीं उठाते फोन, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
सड़क किनारे लटक रहे मौत के तार, जिम्मेवार नहीं उठाते फोन, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
Sep 02, 2026, 1:32:00 PM
दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत
Sep 02, 2026, 1:16:00 PM
ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद, विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई
ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद, विभाग कर रहा आगे की कार्रवाई
Sep 02, 2026, 1:11:00 PM
झारखंड में संक्रमण को लेकर एडवाइजरी, बोकारो सदर अस्पताल तैयार
झारखंड में संक्रमण को लेकर एडवाइजरी, बोकारो सदर अस्पताल तैयार
Sep 02, 2026, 12:47:00 PM
खुद की इलाज खोज रहा बोकारो का सदर अस्पताल, मरीज बदहाल, हालात गंभीर
खुद की इलाज खोज रहा बोकारो का सदर अस्पताल, मरीज बदहाल, हालात गंभीर
Sep 02, 2026, 12:43:00 PM
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
Sep 02, 2026, 12:27:00 PM
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
Sep 02, 2026, 12:20:00 PM