झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : 3.30 लाख बहनों को मिली अक्टूबर महीने की सम्मान राशि
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अक्टूबर 2026 में धनबाद जिले के कुल 3,30,653 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

धनबाद : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अक्टूबर 2026 में धनबाद जिले के कुल 3,30,653 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 82 करोड़ 66 लाख 32 हजार 500 रुपए की राशि अंतरण की गई है।
योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को सितंबर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है
साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को सितंबर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
योजना का लाभ पाने वाले प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है
1. प्रखंड कार्यालय, बाघमारा - 42405
2. अंचल कार्यालय, बाघमारा - 7002
3. प्रखंड कार्यालय, बलियापुर - 20622
4. अंचल कार्यालय, बलियापुर - 1070
5. प्रखंड कार्यालय, धनबाद - 6766
6. अंचल कार्यालय, धनबाद - 29910
7. प्रखंड कार्यालय, एग्यारकुंड - 15981
8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 4905
9. प्रखंड कार्यालय, गोविंदपुर - 48661
10. अंचल कार्यालय, गोविंदपुर - 808
11. अंचल कार्यालय, झरिया - 41244
12. प्रखंड कार्यालय, कलियासोल - 19184
13. प्रखंड कार्यालय, निरसा - 22833
14. प्रखंड कार्यालय, पूर्वी टुंडी - 9619
15. अंचल कार्यालय, पुटकी - 16997
16. प्रखंड कार्यालय, तोपचांची - 26371
17. प्रखंड कार्यालय, टुंडी - 16275
कुल लाभुकों की संख्या 3,30,653
कुल राशि 82,66,32,500
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट











