झरिया : बस्ताकोला टीओपी पर हमला, चार महिलाएं समेत 10 गिरफ्तार

ranchi

झरिया के बस्ताकोला टाउन आउट पोस्ट (टीओपी) में हुई तोड़फोड़ और हवलदार पर हमले के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। इस घटना में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात इंडस्ट्री पहाड़ी, राइज एरिया और गोरखपुरिया कैंप कॉलोनी में छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ा गया। जिनकी पहचान सागर भुइयां, आकाश पासवान, राजा पासवान, नरेश भुइयां, अखिलेश यादव, रामप्रवेश यादव, अनीता देवी, सरस्वती देवी, गौरी कुमारी उर्फ सुमन और गायत्री देवी के रूप में हुई है। सभी पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बस्ताकोला इलाके में पति-पत्नी और एक तीसरे शख्स के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान बस्ताकोला टीओपी के हवलदार ललित यादव ने एक युवक को पकड़कर पोस्ट लाने की कोशिश की। इसके बाद आक्रोशित भीड़, जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोग शामिल थे, टीओपी पर टूट पड़ी। भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की और हवलदार ललित यादव के साथ-साथ उनके बेटे की भी पिटाई कर दी।

Trending News

Asian Games 2026 : महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, गोल्ड पर साधा निशाना
Asian Games 2026 : महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, गोल्ड पर साधा निशाना
Sep 22, 2026, 1:27:00 PM
Breaking : मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Breaking : मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Sep 22, 2026, 12:49:00 PM
EOU की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकाने पर रेड
EOU की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकाने पर रेड
Sep 22, 2026, 12:31:00 PM
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का हुआ ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का हुआ ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
Sep 22, 2026, 12:14:00 PM
विधान परिषद चुनाव : बिहार की 8 सीटों का हुआ ऐलान, जाने कब भरे जाएंगे नामांकन
विधान परिषद चुनाव : बिहार की 8 सीटों का हुआ ऐलान, जाने कब भरे जाएंगे नामांकन
Sep 22, 2026, 11:58:00 AM
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा
Sep 22, 2026, 11:32:00 AM
शॉर्ट सर्किट से 5 फूस के घर जलकर राख, करीब 15 लाख की संपत्ति का नुकसान
शॉर्ट सर्किट से 5 फूस के घर जलकर राख, करीब 15 लाख की संपत्ति का नुकसान
Sep 22, 2026, 11:24:00 AM
ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
Sep 22, 2026, 9:56:00 AM
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह
Sep 22, 2026, 9:47:00 AM
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी
Sep 22, 2026, 9:38:00 AM