धनबाद: जमीन विवाद में रैयतधारकों का दावा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जे की हो रही कोशिश

धनबाद: जमीन विवाद में रैयतधारकों का दावा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जे की हो रही कोशिश

धनबाद: जिले में जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां रैयतधारकों ने रविवार को प्रेस वार्ता कर अपनी पुश्तैनी जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।

प्रेस वार्ता में रैयतधारकों ने बताया कि खाता संख्या-29 एवं प्लॉट संख्या-79 और 80 को लेकर विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि का खतियान पारुल महतो के नाम दर्ज है तथा उसके समर्थन में सभी वैध भूमि संबंधी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। इसके बावजूद बुधन मियां के पुत्र उक्त जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं, जिसे उन्होंने पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे बताया।

रैयतधारकों की ओर से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बसंती देवी ने कहा कि यह जमीन उनके दादा-ससुर की पुश्तैनी संपत्ति है और वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।

बसंती देवी ने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले में उपलब्ध सभी भूमि अभिलेखों, खतियान एवं अन्य दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक रैयतधारकों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि निष्पक्ष तरीके से जांच करता है तो सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी।

रैयतधारकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्याय के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों एवं सक्षम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होंगे।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM