11 सूत्री मांगों को लेकर ऑफिस के सामने भूख हडताल

11 सूत्री मांगों को लेकर ऑफिस के सामने भूख हडताल

धनबाद जिले के पुटकी बलिहारी इलाके में रोजगार और अन्य मांगों को लेकर युवाओं ने अपने आंदोलने को तेज कर दिया है। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ रूपेश पासवान भूख हडताल पर बैठ गये हैं। रूपेश के भूख हडताल का स्थानीय लोग समर्थन कर रहे हैं।

मिली खबर के अनुसार धनबाद जिले के पुटकी-बलिहारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार और 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। रूपेश पासवान अपने समर्थकों के साथ पीबी एरिया कार्यालय के मुख्य गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। हडताल पर बैठने के बाद उनकी प्रबंधन से कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन देर रात तक कोई सहमति नहीं बन सकी।

मिली जानकारी के अनुसार रूपेश व अन्य युवाओं की मांग में बीसीसीएल के पुटकी-बलिहारी क्षेत्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय युवाओं को नियोजन सहित 11 सूत्री मांगे हैं। रूपेश पूर्व पंचायत समिति सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मांग पत्र सौंपने के बावजूद 13 दिनों तक कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिसके बाद आंदोलन शुरू करना पड़ा। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। वहीं मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुटकी-बलिहारी क्षेत्र के महाप्रबंधक जयंत कुमार दास अनशन स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लंबी वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

वहीं रूपेश पासवान ने साफ कहा कि जब तक 11 सूत्री मांगों पर लिखित आश्वासन और कार्रवाई नहीं होती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वार्ता बेनतीजा रहने के कारण देर रात तक आंदोलन चलता रहा।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
Sep 02, 2026, 10:57:00 AM
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
Sep 02, 2026, 10:36:00 AM
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
Sep 02, 2026, 10:12:00 AM
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM