साइबर अपराध में डिजिटल साक्ष्य अहम, पुलिस अधिकारियों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

धनबाद जिले में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को अब तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

साइबर अपराध में डिजिटल साक्ष्य अहम, पुलिस अधिकारियों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

धनबाद जिले में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को अब तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। साइबर सुरक्षा अभियान के तहत धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को साइबर अपराध से जुड़े मामलों के अनुसंधान की तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही, साइबर मामलों की जांच के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में फॉरेंसिक एविडेंस यानी डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के महत्व पर भी अधिकारियों को जानकारी दी गई। बताया गया कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्य साइबर अपराध के मामलों की जांच में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित रखना और उनका सही विश्लेषण करना किसी भी मामले के अनुसंधान को मजबूत बनाता है।

धनबाद के डीएसपी सीसीआर सह साइबर प्रदीप कुमार साव ने मीडिया को बताया कि साइबर अपराध लगातार एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीक और फॉरेंसिक साक्ष्यों की जानकारी देना जरूरी है, ताकि साइबर अपराध के मामलों का प्रभावी, तेज और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा सके। इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध की बदलती तकनीकों से अपडेट रखना और डिजिटल साक्ष्यों के बेहतर इस्तेमाल के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की क्षमता को मजबूत करना है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Oct 15, 2026, 6:20:00 PM
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
Oct 15, 2026, 6:07:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
Oct 15, 2026, 6:01:00 PM
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
Oct 15, 2026, 5:59:00 PM
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM