धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: लंबित मामले आये नीचे, अपराध में भी कमी का दावा

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: लंबित मामले आये नीचे, अपराध में भी कमी का दावा

धनबाद जिले में जिला पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन शुक्रवार को किया गया। धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने लंबित मामलों के निपटारे, वारंटों के निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि जिले में अपराध के मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, प्रिंस खान द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी और सांसद ढुल्लू महतो को दी गई कथित धमकी के मामले में भी जांच अंतिम चरण में होने की बात कही।

एसएसपी ने बताया कि जून माह में जिले में कुल 409 नए आपराधिक मामले दर्ज हुए, जबकि इसी अवधि में 460 मामलों का निस्पादन किया गया। इसके परिणामस्वरूप धनबाद पुलिस के लंबित मामलों की संख्या घटकर 1794 रह गई है, जो पहली बार 1800 से नीचे पहुंची है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जहां चार हजार से अधिक मामलों की जांच लंबित थी, वहीं लगातार प्रयासों के कारण अब इसमें बड़ी कमी आई है। बैठक में वारंट और कुर्की-जब्ती की समीक्षा भी की गई। एसएसपी ने बताया कि इस माह 150 से अधिक वारंटों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा दागी अपराधियों के सत्यापन का कार्य भी शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। सभी थाना प्रभारियों और सर्किल इंस्पेक्टरों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने कहा कि आने वाले एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर उन फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी, जिनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद भी वे फरार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई का असर जिले की अपराध रिपोर्टिंग पर भी पड़ा है। पहले जहां हर माह करीब 600 मामले दर्ज होते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग 400 रह गई है, जो अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक संकेत है।

वहीं, कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी और सांसद ढुल्लू महतो को कथित धमकी दिए जाने के मामले पर एसएसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच अंतिम चरण में है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM