हाई स्कूल में घटिया निर्माण पर उपायुक्त सख्त, बहुउद्देशीय हॉल के ढांचे को ध्वस्त करने का निर्देश

डीएमएफटी योजना के तहत झरिया प्रखंड स्थित मजदूर हाई स्कूल में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं एवं गुणवत्ता में भारी कमी पाए जाने पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कड़ा रुख अपनाया है।

हाई स्कूल में घटिया निर्माण पर उपायुक्त सख्त, बहुउद्देशीय हॉल के ढांचे को ध्वस्त करने का निर्देश

धनबाद : डीएमएफटी योजना के तहत झरिया प्रखंड स्थित मजदूर हाई स्कूल में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं एवं गुणवत्ता में भारी कमी पाए जाने पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त ने निर्धारित तकनीकी मानकों का उल्लंघन कर बनाए गए घटिया ढांचे को अविलंब ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही, निर्माण कार्य की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कनीय अभियंता एवं संवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार बहुउद्देशीय हॉल के घटिया निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

निर्माण कार्य में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार बहुउद्देशीय हॉल के घटिया निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित तकनीकी मानकों का उल्लंघन कर तैयार किए गए ढांचे को हटाया जा रहा है। ध्वस्तीकरण की पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। साथ ही, इस मामले में जिम्मेदार संवेदक एवं संबंधित कनीय अभियंता के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

तकनीकी जांच में सामने आईं निर्माण कार्य की गंभीर खामियां

डीएमएफटी की तकनीकी टीम द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कई गंभीर खामियां पाई गईं। जांच के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएं सामने आईं है।

फ्लाई ऐश ईंटों की गुणवत्ता में कमी - निर्माण में प्रयुक्त फ्लाई ऐश ईंटों में आकार की एकरूपता का अभाव, खुरदरी सतह, टूटे किनारे एवं सतह पर दरारें पाई गईं।

चिनाई कार्य में तकनीकी खामी - कॉलम की चिनाई में निर्धारित Alignment का पालन नहीं किया गया था। गारे (Mortar Joints) के जोड़ असमान एवं अत्यधिक मोटाई के पाए गए और फिनिशिंग भी मानक के अनुरूप नहीं थी।

रिइंफोर्समेंट लैपिंग में अनियमितता - वर्टिकल रिइंफोर्समेंट में निर्धारित मानक के अनुरूप Lap Length नहीं पाई गई, जिससे भवन की संरचनात्मक मजबूती एवं सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है।

बैकफिलिंग में अनुपयुक्त सामग्री का इस्तेमाल - प्लिंथ एवं संरचनात्मक भराव में मिट्टी के साथ अत्यधिक जैविक पदार्थ, पेड़-पौधों की जड़ें एवं निर्माण मलबा पाया गया, जिससे भविष्य में मिट्टी के धंसने एवं खाली स्थान बनने का खतरा है।

DMFT सहित सभी सरकारी विकास योजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है - उपायुक्त

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि डीएमएफटी सहित सभी सरकारी विकास योजनाओं में निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकारी राशि का दुरुपयोग और निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया है कि निर्माण कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने सहित संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

रांची से दिल्ली जा रही बस के पिछले हिस्से से उठने लगा धुआं, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
रांची से दिल्ली जा रही बस के पिछले हिस्से से उठने लगा धुआं, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
Nov 06, 2026, 11:03:00 AM
PM मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम'
PM मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम'
Nov 06, 2026, 10:30:00 AM
पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के गुर्गे अंशु दुबे को पैर में लगी गोली, हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के गुर्गे अंशु दुबे को पैर में लगी गोली, हथियार के साथ गिरफ्तार
Nov 06, 2026, 10:18:00 AM
नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं
नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं
Nov 06, 2026, 10:10:00 AM
राजधानी में मुठभेड, 3 अपराधी ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल
राजधानी में मुठभेड, 3 अपराधी ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल
Nov 06, 2026, 9:28:00 AM
विधानसभा अध्यक्ष और सांसद ने किया PMGSY का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
विधानसभा अध्यक्ष और सांसद ने किया PMGSY का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
Nov 06, 2026, 9:17:00 AM
रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
Nov 06, 2026, 8:35:00 AM
सड़क हादसे में घायल को बचाने वाली भीड़ को दूसरे ट्रक ने रौंदा, सात की मौत, कई घायल
सड़क हादसे में घायल को बचाने वाली भीड़ को दूसरे ट्रक ने रौंदा, सात की मौत, कई घायल
Nov 06, 2026, 7:21:00 AM
मरांग बुरू धोरोमगाड़ का संरक्षण एवं देखभाल हम सबों की नैतिक जिम्मेदारी: हेमंत सोरेन
मरांग बुरू धोरोमगाड़ का संरक्षण एवं देखभाल हम सबों की नैतिक जिम्मेदारी: हेमंत सोरेन
Nov 05, 2026, 10:09:00 PM
पंचमंदिर जमीन विवाद में फिर बढ़ा तनाव, शिकायतकर्ता राजा बाबू पर हमला, मारपीट में घायल
पंचमंदिर जमीन विवाद में फिर बढ़ा तनाव, शिकायतकर्ता राजा बाबू पर हमला, मारपीट में घायल
Nov 05, 2026, 9:59:00 PM