PM मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने सुभाषित साझा कर भगवान धन्वन्तरि को प्रणाम किया है। प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।
PM ने संस्कृत श्लोक 'नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्। लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥' साझा किया है
पीएम ने संस्कृत श्लोक 'नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्। लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥' साझा किया है, जिसका भावार्थ है कि मैं आदिदेव भगवान धन्वन्तरि को सादर नमन करता हूं, जिनके चरणकमल देवताओं एवं असुरों द्वारा भी वंदित हैं। वे भगवान समस्त लोकों में जरा, रोग, भय एवं मृत्यु का नाश करने वाले और विविध प्रकार की औषधियों के प्रदाता और परमेश्वर हैं। ऐसे भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम है।
इस श्लोक के माध्यम से आदिदेव भगवान धन्वन्तरि को प्रणाम किया जाता है
प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया यह श्लोक 'श्री धन्वन्तरि स्तोत्रम्' से लिया गया है। आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों और संहिताओं (जैसे चिकित्सा सार संग्रह) में भगवान धन्वन्तरि की स्तुति और मंगलाचरण के रूप में इस श्लोक का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है। इस श्लोक के माध्यम से आदिदेव भगवान धन्वन्तरि को प्रणाम किया जाता है। देवता और असुर दोनों भगवान धन्वन्तरि की वंदना करते हैं। भगवान धन्वन्तरि इस संसार में बुढ़ापे, रोग, भय और मृत्यु का नाश करने वाले हैं तथा विभिन्न प्रकार की औषधियों के दाता और स्वामी हैं। इस श्लोक का पाठ विशेष रूप से धनतेरस (धनत्रयोदशी) के दिन, भगवान धन्वन्तरि की पूजा के समय, आयुर्वेद के अध्ययन/आरंभ में और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए किया जाता है। यह श्लोक मुख्य रूप से अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरोगी जीवन की प्रार्थना के लिए आयुर्वेद के चिकित्सकों और सनातन धर्म में विशेष रूप से उच्चारित किया जाता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह सहित कई नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया कि धनतेरस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी की असीम कृपा से सभी के जीवन में आरोग्य, सुख, शांति और समृद्धि का वास हो व खुशहाली और सौभाग्य का आगमन हो। यह पावन पर्व सभी के जीवन को नवीन ऊर्जा और सकारात्मकता से आलोकित करे, ऐसी मेरी मंगलकामना है।
समृद्धि व आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि समृद्धि व आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सभी को सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धन, आरोग्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त हो व मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
समृद्धि व आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समृद्धि व आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सभी को सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा कि धनतेरस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद हर घर में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।
धनतेरस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं - पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धनतेरस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद आपके घर में स्थायी समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए। जिस तरह पवित्र दीयों की रोशनी हमारे जीवन को जगमगाती है, उसी तरह यह त्योहार आपके और आपके परिवार के जीवन में शांति, शुभ शुरुआत और सफलता लेकर आए। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो। यह शुभ अवसर हर घर में नई आशा, सकारात्मकता और मंगल लेकर आए। शुभ धनतेरस!
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने भी धनतेरस की दी बधाई
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी एक्स पर लिखा कि समृद्धि के मंगलमय आगमन, आरोग्य और शुभता के अभिनंदन का पावन पर्व धनतेरस आप सभी के जीवन में नई खुशियों और अनगिनत शुभ अवसरों का संचार करे। भगवान धन्वंतरि एवं मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धन धान्य, आरोग्य, समृद्धि एवं खुशियों के पवन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
सोर्स-आईएएनएस











