INDvsNZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में होना है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है।

INDvsNZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा

वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में होना है और इस मैच पर भी बारिश का खतरा है। वेलिंगटन में शुक्रवार को पहले हाफ बारिश हुई। इस वजह से दोनों टीमों को अपनी ट्रेनिंग सत्र की योजना में बदलाव करना पड़ा। दोनों टीमों को मैच वेन्यू हेनरी स्टेडियम की जगह बेसिन रिजर्व में ट्रेनिंग करनी थी। न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर जगह पर शिफ्ट कर दिया, जबकि भारत ने अभ्यास सत्र रद्द कर दिया।

शनिवार को दिन के पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत संभावना है

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिन के पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत संभावना है। अगर बारिश होती है, तो मैच के बुरी तरह प्रभावित होगा। बारिश की वजह से पहले वनडे का परिणाम भी डीएलएस नियम के तहत निकल सका था। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से दो बार खेल रोकना पड़ा। दूसरी बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम को 32 ओवर में जीत के लिए संशोधित लक्ष्य 143 का मिला। 

पहला मैच भारत ने 5 विकेट से जीता था

टीम इंडिया ने विराट कोहली के 51 गेंदों पर बनाए 74 रन की बदौलत 22.4 ओवर में पांच विकेट पर 143 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने उस मैच में 10 ओवर में दो मेडन फेंकते हुए 22 रन देकर दो विकेट लिए थे और उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था। वेलिंगटन में शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे के बाद सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। चौथा और पांचवां वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।  

सोर्स-आईएएनएस


Trending News

पटना HC ने कहा- वकालत करने का अधिकार, काम मिलने पर पेश होने का अधिकार है
पटना HC ने कहा- वकालत करने का अधिकार, काम मिलने पर पेश होने का अधिकार है
Nov 06, 2026, 11:48:00 AM
INDvsNZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा
INDvsNZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे पर बारिश का खतरा
Nov 06, 2026, 11:23:00 AM
AI रेगुलेशन के डर से ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशिया में टेक शेयर धड़ाम
AI रेगुलेशन के डर से ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशिया में टेक शेयर धड़ाम
Nov 06, 2026, 11:14:00 AM
रांची से दिल्ली जा रही बस के पिछले हिस्से से उठने लगा धुआं, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
रांची से दिल्ली जा रही बस के पिछले हिस्से से उठने लगा धुआं, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
Nov 06, 2026, 11:03:00 AM
PM मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम'
PM मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- 'भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम'
Nov 06, 2026, 10:30:00 AM
पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के गुर्गे अंशु दुबे को पैर में लगी गोली, हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के गुर्गे अंशु दुबे को पैर में लगी गोली, हथियार के साथ गिरफ्तार
Nov 06, 2026, 10:18:00 AM
नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं
नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं
Nov 06, 2026, 10:10:00 AM
राजधानी में मुठभेड, 3 अपराधी ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल
राजधानी में मुठभेड, 3 अपराधी ढेर, मनेर के थानाध्यक्ष गोली लगने से घायल
Nov 06, 2026, 9:28:00 AM
विधानसभा अध्यक्ष और सांसद ने किया PMGSY का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
विधानसभा अध्यक्ष और सांसद ने किया PMGSY का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
Nov 06, 2026, 9:17:00 AM
रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल
Nov 06, 2026, 8:35:00 AM