वाटर फॉल में मौत का स्नान, सेल्फी लेने के दौरान हादसा, डूबने से परीक्षार्थी की मौत
झारखंड के धनबाद जिले से दर्दनाक खबर है। यहां फॉल घूमने आये एक परीक्षार्थी की स्थानीय भटिंडा वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गयी। युवक आइटीआइ की परीक्षा देने के लिए आया हुआ था और अपने दोस्तों के साथ फॉल घूमने आया था।

झारखंड के धनबाद जिले से दर्दनाक खबर है। यहां फॉल घूमने आये एक परीक्षार्थी की स्थानीय भटिंडा वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गयी। युवक आइटीआइ की परीक्षा देने के लिए आया हुआ था और अपने दोस्तों के साथ फॉल घूमने आया था। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के मूनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल में एक दर्दनाक हादसे में आईटीआई की परीक्षा देने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गिरिडीह जिले के सरिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित परीक्षा देने के बाद अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने पहुंचा था। नहाने के दौरान सेल्फी लेने के बाद उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त खबर के अनुसार मृतक ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित मूल रूप से गिरिडीह जिले के सरिया इलाके का रहने वाला था। वह धनबाद आईटीआई की परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह लोयाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद अपने मौसेरे भाई सुजल और एक अन्य साथी के साथ भटिंडा फॉल घूमने चला गया। तीनों फॉल में नहाने उतरे थे। इसी दौरान सेल्फी लेने के बाद अचानक गोलू का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।
गोलू को डूबता देख उसका मौसेरा भाई सुजल उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह उसे नहीं बचा सका। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मूनीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर पुलिस ने जानकारी दी कि भटिंडा फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट













