धनबाद : डी-वाटरिंग मशीनों से मिलेगी राहत! जलजमाव पर नगर निगम ने कसी कमर

धनबाद : डी-वाटरिंग मशीनों से मिलेगी राहत! जलजमाव पर नगर निगम ने कसी कमर

मानसून के मौसम में हर वर्ष जलभराव से परेशान होने वाले धनबाद शहर में इस बार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से मेयर संजीव सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ आपात समीक्षा बैठक कर हालात का विस्तृत जायजा लिया।

बैठक में शहर के उन सभी इलाकों की पहचान और समीक्षा की गई, जहां बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या अधिक रहती है। इसके साथ ही नालों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था की मौजूदा स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों से कहा गया कि वे केवल तात्कालिक राहत तक सीमित न रहें, बल्कि ऐसी योजनाएं भी तैयार करें जो लंबे समय तक इस समस्या का समाधान सुनिश्चित कर सकें।

मेयर संजीव सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फिलहाल निगम के सभी संबंधित विभाग जलभराव से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलनिकासी प्रभावित नहीं होनी चाहिए और जहां भी समस्या सामने आए, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए।

बैठक में जलनिकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डी-वाटरिंग मशीनों की खरीद पर भी विचार-विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि इन मशीनों की खरीद का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की पिछली बैठक में पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है, जिसे अब जल्द अमल में लाने की तैयारी की जा रही है।

मेयर ने कहा कि जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभागों को पूरी गंभीरता के साथ कार्य करना होगा।

धनबाद से नितीश की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM