कोल इंडिया में 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू होगा चयन

कोल इंडिया में 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू होगा चयन

सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 660 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती अभियान के तहत इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, जियोलॉजी, हिंदी राजभाषा और कंपनी सेक्रेटरी जैसे क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू होगी और अभ्यर्थी 11 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

भर्ती के तहत सबसे अधिक पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में निकाले गए हैं, जहां 221 रिक्तियां हैं। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग में 178 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 145 पद भरे जाएंगे। सिस्टम एवं आईटी विभाग में 43, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में 38 और जियोलॉजी में 15 पद निर्धारित किए गए हैं। इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लिए 11, राजभाषा हिंदी के लिए 5 और कंपनी सेक्रेटरी के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री होना अनिवार्य है। हालांकि SC, ST और PwD वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की राहत दी गई है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे, बशर्ते उनका परीक्षा परिणाम 31 अगस्त तक घोषित हो जाए।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष रखी गई है। वहीं आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि चयन के लिए किसी प्रकार का इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्रदर्शन के आधार पर होगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे तय की गई है और इसमें दो अलग-अलग पेपर शामिल होंगे।

पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता और अंग्रेजी भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे पेपर में संबंधित विषय के तकनीकी प्रश्न शामिल होंगे। दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के साथ पांच वर्ष की सेवा अवधि का बॉन्ड भरना होगा। इसके तहत तीन लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। कंपनी वेतन से हर महीने 5 हजार रुपये की कटौती करेगी, जिसे पांच साल की सेवा पूरी होने पर वापस कर दिया जाएगा। अंतिम नियुक्ति मेडिकल परीक्षण में सफल होने के बाद ही दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद की सहायक कंपनी के साथ परीक्षा केंद्र के तीन विकल्प चुनने का अवसर भी मिलेगा।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM