दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को धनबाद जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को धनबाद जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल और एसएनएमएमसीएच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने फीता काटकर किया। इस दौरान धनबाद सिविल सर्जन, अन्य स्वास्थ्यकर्मी और रक्तदाताओं की मौजूदगी रही।

रक्तदान शिविर का आयोजन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को समर्पित करते हुए किया गया। शिविर में सदर अस्पताल और एसएनएमएमसीएच की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली। शिविर का उद्घाटन करते हुए डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। साथ ही नियमित रक्तदान करने से रक्तदाता को भी स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

जेपीएससी मामले में सरकार कराये सीबीआइ जांच: विधायक जयराम महतो
जेपीएससी मामले में सरकार कराये सीबीआइ जांच: विधायक जयराम महतो
Aug 04, 2026, 7:48:00 PM
श्रद्धा, संकल्प के साथ मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि
श्रद्धा, संकल्प के साथ मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि
Aug 04, 2026, 7:14:00 PM
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
Aug 04, 2026, 6:57:00 PM
 लाखों की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, असम-त्रिपुरा से लाकर यहां बेचते थे
लाखों की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, असम-त्रिपुरा से लाकर यहां बेचते थे
Aug 04, 2026, 6:54:00 PM
10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं इमरान खान, इस फिल्म से कर रहे हैं धमाकेदार कमबैक
10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं इमरान खान, इस फिल्म से कर रहे हैं धमाकेदार कमबैक
Aug 04, 2026, 6:40:00 PM
नाली विवाद में चली गोलियां, बेटी की बहादुरी से टली बड़ी वारदात, हाथ से छीन ली पिस्टल...
नाली विवाद में चली गोलियां, बेटी की बहादुरी से टली बड़ी वारदात, हाथ से छीन ली पिस्टल...
Aug 04, 2026, 6:32:00 PM
दुनिया का पहला 'मिक्स जेंडर' टूर्नामेंट पटना से शुरू होगा, लड़के और लड़कियां साथ खेलेंगी
दुनिया का पहला 'मिक्स जेंडर' टूर्नामेंट पटना से शुरू होगा, लड़के और लड़कियां साथ खेलेंगी
Aug 04, 2026, 6:19:00 PM
रॉन्ग साइड चल रही स्कूल वैन की हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत, महिला समेत चार घायल
रॉन्ग साइड चल रही स्कूल वैन की हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत, महिला समेत चार घायल
Aug 04, 2026, 6:14:00 PM
'जनसुराज बंद कर दूंगा, लेकिन... जीत के बाद प्रशांत किशोर ऐसा क्यों बोले?
'जनसुराज बंद कर दूंगा, लेकिन... जीत के बाद प्रशांत किशोर ऐसा क्यों बोले?
Aug 04, 2026, 5:48:00 PM
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता, स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता, स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
Aug 04, 2026, 5:47:00 PM