'जनसुराज बंद कर दूंगा, लेकिन... जीत के बाद प्रशांत किशोर ऐसा क्यों बोले?

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद जन सुराज के संस्थापक और नए विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि वह कभी भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ समझौता नहीं करेंगे। जनसुराज बंद करना भी मंजूर है, लेकिन समझौता नहीं करेंगे।

'जनसुराज बंद कर दूंगा, लेकिन... जीत के बाद प्रशांत किशोर ऐसा क्यों बोले?

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद जन सुराज के संस्थापक और नए विधायक प्रशांत किशोर चर्चा में हैं। पहली बार मैदान में उतरते ही पीके ने बीजेपी का किला ढाह दिया है। इस बड़ी जीत के बीच प्रशांत किशोर का एक बयान वायरल हो रहा है। जहां वह जनसुराज को बंद करने की बात तक कह रहे हैं। प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि वह कभी भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि हार मंजूर है, जनसुराज बंद करना भी मंजूर है, लेकिन समझौता नहीं करेंगे। 

दरअसल प्रशांत किशोर ने कहा-वह कभी भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या तेजस्वी यादव से हाथ नहीं मिलाएंगे। जरूरत पड़ी तो वह जन सुराज पार्टी बंद कर देंगे, लेकिन इन दोनों नेताओं से हाथ नहीं मिलाएंगे। पीके ने आगे कहा-अगर मुझे इनमें से किसी एक को चुनना होता तो मैं पहले ही उनके साथ होता। हमारी राजनीति सत्ता पाने के लिए नहीं है। हम विधायक बनकर ठेका-पट्टा कमाने नहीं आए हैं। हार मंजूर है, जन सुराज बंद करना भी मंजूर है, लेकिन समझौता नहीं करेंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी ने गलत फैसले लिए और जनता को हल्के में लिया। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। यह संदेश बांकीपुर के चुनाव नतीजे से साफ मिला है। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि उनका मकसद विपक्ष या सत्ता का चेहरा बनना नहीं है. वह बिहार के आम लोगों की आवाज बनना चाहते हैं।

बांकीपुर के विकास को लेकर प्रशांत किशोर ने अपना रोडमैप भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में विधायक से जुड़े किसी भी काम में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। बांकीपुर को बेहतर शहर बनाने के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा।ताकि आने वाले वर्षों में इसका फायदा लोगों को मिल सके।साथ ही  एक साल के भीतर सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार का दावा भी किया है। 

बता दें कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया। अंतिम मतगणना में प्रशांत किशोर को 64,151 वोट, भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले। जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा-सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करती है। 30 साल के किले को ढहने में 30 दिन भी नहीं लगा। बीजेपी ने गलत चाल-चरित्र वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व दिया है।

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM