जेपीएससी मामले में सरकार कराये सीबीआइ जांच: विधायक जयराम महतो
झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली की तर्ज पर परीक्षा में धांधली को लेकर आदोलन कर रहे हैं। अब छात्रों को विधायक जयराम महतो का समर्थन मिल गया है।

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली की तर्ज पर परीक्षा में धांधली को लेकर आदोलन कर रहे हैं। अब छात्रों को विधायक जयराम महतो का समर्थन मिल गया है।
दरअसल नयी दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसी आंदोलन को समर्थन देने के उद्देश्य से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी जेएलकेएम की ओर से बोकारो जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया।
इस धरना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो भी मंगलवार को बोकारो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए। जयराम महतो ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी मामले में सीआइडी की जांच चल रही है, लेकिन पूर्व के अनुभवों को देखते हुए सरकार को इस पूरे मामले की सीबीआइ जांच करानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों के साथ बातचीत करने और मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। जयराम महतो ने कहा कि छात्रों के हित और निष्पक्ष परीक्षा की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो जेएलकेएम के कार्यकर्ता और समर्थक रांची कूच करेंगे।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट





















