बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना परिसर में शुक्रवार की देर शाम जमकर बवाल हुआ। कई मामलों में गिरफ्तार आरोपित की पैरवी करने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में ही मारपीट शुरू हो गई।

बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना परिसर में शुक्रवार की देर शाम जमकर बवाल हुआ। फर्जी हस्ताक्षर से जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली बनवाने के मामले में गिरफ्तार आरोपित की पैरवी करने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में ही मारपीट शुरू हो गई।

इस पूरे मामले में अब सबसे गंभीर आरोप मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक ने लगाया है। प्रदीप का आरोप है कि विधायक जयराम महतो ने उनके गले पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से गला दबाया, जिससे उनके गले से खून निकलने लगा और सांस तक रुकने लगी। पीड़ित ने पूरी घटना की जांच थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कराने की मांग की है। मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत से जुड़ा है। पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने ग्रामीण गणेश दास पर उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली बनवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस जब मामले के आरोपित को पकड़कर थाने लाई, तो उसके समर्थन में जेएलकेएम नेताओं ने डुमरी विधायक जयराम महतो को सूचना दी। आरोप था कि थाने में गणेश दास के साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद विधायक पहले फोन पर थाना प्रभारी से नाराजगी जताते रहे और फिर स्वयं बरवाअड्डा थाना पहुंच गए। थाना पहुंचने के बाद विधायक जयराम महतो की बरवाअड्डा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से करीब डेढ़ घंटे तक बहस होती रही। इसी दौरान विधायक के थाने पहुंचने की सूचना मुखिया समर्थकों को भी मिल गई और वे बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए।

मुखिया समर्थकों ने विधायक से सवाल किया कि आखिर फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र बनाने के आरोपित की पैरवी क्यों की जा रही है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक के साथ मारपीट की गई। प्रदीप का सीधा आरोप डुमरी विधायक जयराम महतो पर है। उनका कहना है कि विधायक ने उनके गले पर हमला किया और गला दबाने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित प्रदीप रजक का दावा है कि यह पूरी घटना बरवाअड्डा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है और फुटेज की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

अब सबकी नजर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर थाना परिसर में हुए इस बवाल के दौरान किसने किसके साथ मारपीट की।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

19 दिन से अनशन, अब बैरिकेडिंग तोड़ लोकभवन की ओर बढ़े PHD होल्डर्स, चिराग ने लिखी थी CM सम्राट को चिट्ठी
19 दिन से अनशन, अब बैरिकेडिंग तोड़ लोकभवन की ओर बढ़े PHD होल्डर्स, चिराग ने लिखी थी CM सम्राट को चिट्ठी
Aug 22, 2026, 2:57:00 PM
 जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात
जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात
Aug 22, 2026, 2:24:00 PM
मेगा जॉब फेयर-2026 बना युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच, तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन
मेगा जॉब फेयर-2026 बना युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच, तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन
Aug 22, 2026, 2:19:00 PM
संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में शुरू हुआ कुमकुमार्चन महायज्ञ
संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में शुरू हुआ कुमकुमार्चन महायज्ञ
Aug 22, 2026, 1:55:00 PM
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Aug 22, 2026, 1:38:00 PM
जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, अस्पताल पहुंचे मंत्री संजय पासवान, गिरफ्तारी की मांग
जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, अस्पताल पहुंचे मंत्री संजय पासवान, गिरफ्तारी की मांग
Aug 22, 2026, 1:36:00 PM
 कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
Aug 22, 2026, 1:19:00 PM
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
Aug 22, 2026, 1:05:00 PM
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
Aug 22, 2026, 12:49:00 PM
 नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत
नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत
Aug 22, 2026, 12:37:00 PM