राजपुरा OCP में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे व मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन

जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा एरिया की राजपुरा ओसीपी में कोयला तस्करों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कोयला चोरी रोकने की कीमत एक सुरक्षा कर्मी को मार खाकर चुकानी पड़ी।

राजपुरा OCP में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे व मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन

धनबाद : जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा एरिया की राजपुरा ओसीपी में कोयला तस्करों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कोयला चोरी रोकने की कीमत एक सुरक्षा कर्मी को मार खाकर चुकानी पड़ी। शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा कर्मी दिलीप सतनामी पर एक महिला और पुरुष ने कथित तौर पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए मजदूरों ने परियोजना का उत्पादन ठप करा दिया है। वहीं, बीसीकेयू ने साफ चेतावनी दी है कि आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राजपुरा परियोजना को बंद करा दिया जाएगा।

सुरक्षा कर्मी दिलीप सतनामी को 2 लोगों ने कथित तौर पर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी

दरअसल, शुक्रवार की अहले सुबह करीब छह बजे राजपुरा ओसीपी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल रहे सुरक्षा कर्मी दिलीप सतनामी को दो लोगों ने कथित तौर पर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला और पुरुष ने उन्हें डंडे तथा मुक्कों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में दिलीप सतनामी के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कोयला चोरी रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान सुरक्षा कर्मी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया और फिर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, छेड़छाड़ के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की खबर फैलते ही राजपुरा परियोजना में काम करने वाले सुरक्षा कर्मियों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा

घटना की खबर फैलते ही राजपुरा परियोजना में काम करने वाले सुरक्षा कर्मियों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में सुबह से ही परियोजना का उत्पादन बंद करा दिया गया। मौके पर पहुंचे बीसीकेयू के कोलियरी सचिव खोखन रविदास ने प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राजपुरा परियोजना में कोयला तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों पर सीधे हमले किए जा रहे हैं। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हमलावरों के हौसले बुलंद हैं।

जबतक राजपुरा प्रबंधन और गल्फरबाड़ी ओपी पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा - BCKU

बीसीकेयू ने दो टूक कहा है कि जबतक राजपुरा प्रबंधन और गल्फरबाड़ी ओपी पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि पूरी परियोजना को बंद करा दिया जाएगा। वहीं, कोलियरी प्रबंधक संजीव चंद्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा कर्मी के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

निरसा की राजा कोलियरी में CISF की टीम पर पथराव और मोटरसाइकिल छीनने की घटना सामने आई थी

गौरतलब है कि गुरुवार को ही निरसा की राजा कोलियरी में सीआईएसएफ की टीम पर पथराव और मोटरसाइकिल छीनने की घटना सामने आई थी। अब राजपुरा ओसीपी में सुरक्षा कर्मी पर हमले ने ईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। लगातार हो रही घटनाएं सवाल उठा रही हैं कि आखिर कोयला तस्करों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या ईसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? फिलहाल, मारपीट के विरोध में राजपुरा ओसीपी का उत्पादन ठप है और अब सबकी निगाहें प्रबंधन तथा पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
तिलक से पहले घर में सेंध, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण
Nov 20, 2026, 2:45:00 PM
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, दुनिया को जोड़ने और जागरूक बनाने का भी है जरिया
Nov 20, 2026, 2:30:00 PM
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला :  SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून मामला : SC ने मूल बेंच के समक्ष पुनर्विचार याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से किया इनकार
Nov 20, 2026, 2:15:00 PM
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धड़ाम, करीब 5 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
Nov 20, 2026, 2:00:00 PM
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
'PM के आगमन पर उत्साह का माहौल', नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर BJP नेताओं की ये राय
Nov 20, 2026, 1:30:00 PM
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
तमिलनाडु में ट्रेन की चपेट में आने से लातेहार के युवक की मौत, गांव में मातम
Nov 20, 2026, 1:13:00 PM
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
भारत की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स बढ़कर हुई 228.2 अरब डॉलर
Nov 20, 2026, 1:00:00 PM
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
फर्जी सीटों की सूची वायरल करने के बदले अपनी चिंता करें अखिलेश: सुभासपा
Nov 20, 2026, 12:53:00 PM
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 50 लाख के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
Nov 20, 2026, 12:45:00 PM
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
91 साल की उम्र में CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन
Nov 20, 2026, 12:38:00 PM