चोरी की दवा बेचने वाला कर्मी पकडाया, संचालकों की मांग, चोरी की दवा खरीदने वालों पर हो कार्रवाई

चोरी की दवा बेचने वाला कर्मी पकडाया, संचालकों की मांग, चोरी की दवा खरीदने वालों पर हो कार्रवाई

झारखंड के धनबाद जिले में दवा व्यापरियों ने मांग की है कि वैसे लोगों पर कार्रवाई हो जो चोरी की दवा को खरीदते हैं। बताया जा रहा है कि यह मांग तब की गयी, जब एक दवा दुकान में काम करने वाला कर्मी अपनी ही दुकान की दवा की चोरी करते हुए पकडा गया। दुकान के संचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बैंक मोड़ थाना अंतर्गत मिठू रोड के एक दवा दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को दवा चोरी के आरोप में पकड़ा गया। दुकान संचालक ने आरोपी को बैंक मोड़ थाना के हवाले किया। पुलिस फिलहाल आरोपी को जेल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में मिठू रोड के दवा व्यवसायियों ने शुक्रवार को बैठक की, जिसमे आगे से इस तरह की घटना की पुनरावृति को रोकने पर मंथन किया गया।

बैठक में उपस्थित हुए धनबाद कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश दुदानी ने बताया कि यह बेहद गंभीर विषय है। दवा की चोरी होने से सभी दवा व्यापारी चिंतित हैं। हमारी जिला प्रशासन से मांग है कि दवा की चोरी करने वाले और उन चोरी की दवाओं को खरीदने वाले जितने भी लोग संलिप्त हैं, सब पर कानूनी कार्रवाई हो। 

इस बारे में भुक्तभोगी दुकानदार नितिन कुमार साव ने बताया कि काफी दिनों से दवाइयों के स्टॉक में लगातार कमी की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान कर्मचारी दीपक कुमार सिंह कलेक्शन का पैसा का हेरफेर करने के साथ साथ दवा की चोरी में संलिप्त पाया गया। जिसे पकड़कर बैंक मोड़ पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज चुकी है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
Sep 02, 2026, 3:57:00 PM
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
Sep 02, 2026, 3:49:00 PM