कतरास थाना चौक से छाताबांध पुलिया तक अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

शहर में अतिक्रमण पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।

कतरास थाना चौक से छाताबांध पुलिया तक अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

कतरास/धनबाद : शहर में अतिक्रमण पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों, नाबालिग चालकों और मोडिफाइड वाहनों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन के मामले में कुल आठ मोटरसाइकिलों को जब्त कर कतरास थाने लाया गया। यह अभियान कतरास थाना चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक होते हुए छाताबांध पुलिया तक चलाया गया। इसमें बाघमारा के अंचल अधिकारी, कतरास थाना प्रभारी तथा अंगारपथरा, रामकनाली और सोनारडीह ओपी के प्रभारी संयुक्त रूप से शामिल हुए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों के बीच सतर्कता बढ़ी है

अधिकारियों की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़क पर अतिक्रमण की समस्या पर नियंत्रण के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना था। खासतौर पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और नियमों के विपरीत मॉडिफिकेशन कराई गई मोटरसाइकिलों की जांच की गई। अभियान के दौरान आठ मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने ले जाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों के बीच सतर्कता बढ़ी है। अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई को शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट  

Trending News

13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी
Oct 14, 2026, 11:42:00 AM
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
जन सुराज के MLC प्रत्याशी का जमुई दौरा, कोसी स्नातक सीट पर ताल ठोका, 7 संकल्पों के साथ मांगा समर्थन
Oct 14, 2026, 11:34:00 AM
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान : हरमू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM