झरिया के मां मंगल चंडी मंदिर में लगी भीषण आ*ग, लाखों का नुकसान

धनबाद जिले के झरिया स्थित 4 नंबर टैक्सी स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक मां मंगल चंडी मंदिर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास का इलाका अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, मंदिर के पास स्थित पूजा समिति कार्यालय में आग लगी, जहां कई कपड़े रखे हुए थे। आग धीरे-धीरे वेंटिलेशन सिस्टम के माध्यम से मंदिर परिसर तक फैल गई।
मंदिर से धुआं उठते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले स्थानीय लोगों और मंदिर समिति ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।
मंदिर में लगी आग से बजरंगबली और भगवान शिव के मंदिरों को भारी नुकसान हुआ है। टाइल्स, बिजली की वायरिंग, पंखे, बल्ब और मूर्तियां जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुजारी के अनुसार, इस घटना में लगभग दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इसके अलावा, पास के दुर्गा भवन के रूम में रखे डेकोरेटर के तिरपाल, बांस और कपड़े भी जलकर राख हो गए। अभी तक आग से हुए नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।













