8 लेन सड़क पर भीषण हादसा, हाइवा, कार की आमने-सामने टक्कर

8 लेन सड़क पर भीषण हादसा, हाइवा, कार की आमने-सामने टक्कर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 5:15:00 PM

धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र स्थित 8 लेन सड़क पर रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक कार की सामने से आ रहे हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम और बाद में भूली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक रॉन्ग साइड से तेज गति में 8 लेन सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दाहिनी ओर के दोनों दरवाजे और छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कार चालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान घटना की सूचना मिली थी। चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश और दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

CM हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज परिसर का किया औचक निरीक्षण, शूटिंग राइफल से साधा निशाना
CM हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज परिसर का किया औचक निरीक्षण, शूटिंग राइफल से साधा निशाना
Jul 06, 2026, 6:09:00 PM
बडी खबर: राज्य सरकार करेगी मृत रैयतों की जमाबंदी अपडेट, राजस्व कर्मचारियों को मिला टारगेट
बडी खबर: राज्य सरकार करेगी मृत रैयतों की जमाबंदी अपडेट, राजस्व कर्मचारियों को मिला टारगेट
Jul 06, 2026, 6:08:00 PM
मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद
मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद
Jul 06, 2026, 5:53:00 PM
12 साल पहले सगे भाई के परिवार पर फेंका था एसिड, अब मिला न्याय, आरोपी को उम्रकैद
12 साल पहले सगे भाई के परिवार पर फेंका था एसिड, अब मिला न्याय, आरोपी को उम्रकैद
Jul 06, 2026, 5:52:00 PM
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत, बोले मंत्री संजय सिंह टाइगर
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत, बोले मंत्री संजय सिंह टाइगर
Jul 06, 2026, 5:42:00 PM
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Jul 06, 2026, 5:34:00 PM
आइजी का सख्त निर्देश, संगठित अपराध पर हो सख्ती
आइजी का सख्त निर्देश, संगठित अपराध पर हो सख्ती
Jul 06, 2026, 5:26:00 PM
OMG: माता-पिता ने कर दी बेटे की निर्मम हत्या, मां ने एसिड पिलाया, पिता ने पीट-पीटकर गला घोंटकर मार डाला
OMG: माता-पिता ने कर दी बेटे की निर्मम हत्या, मां ने एसिड पिलाया, पिता ने पीट-पीटकर गला घोंटकर मार डाला
Jul 06, 2026, 5:20:00 PM
बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान
बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान
Jul 06, 2026, 5:16:00 PM
8 लेन सड़क पर भीषण हादसा, हाइवा, कार की आमने-सामने टक्कर
8 लेन सड़क पर भीषण हादसा, हाइवा, कार की आमने-सामने टक्कर
Jul 06, 2026, 5:15:00 PM