धनबाद की हिल कॉलोनी मजार में नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुरानी कमेटी ने जताया विरोध

धनबाद की हिल कॉलोनी मजार में नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुरानी कमेटी ने जताया विरोध

धनबाद के रेलवे रोड स्थित हिल कॉलोनी मजार शरीफ में बुधवार को नई वक्फ प्रबंधन समिति के पदभार ग्रहण को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। नई समिति के सदस्यों के पदभार ग्रहण करने पहुंचने पर पुरानी समिति ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए धनबाद थाना और बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया।

नई समिति के अध्यक्ष कमल अशरफ ने बताया कि झारखंड वक्फ बोर्ड के निर्देश एवं न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नई समिति का गठन किया गया है। जिला प्रशासन के समन्वय से एसडीएम, जिला कल्याण विभाग और पुलिस की मौजूदगी में नई समिति को पदभार ग्रहण कराया जाना है। उनका कहना था कि पुरानी समिति पदभार सौंपने में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुरानी समिति को किसी प्रकार की आपत्ति है तो वह अपनी शिकायत वक्फ बोर्ड के समक्ष रख सकती है। वहीं, पुरानी समिति के सचिव वाजिद खान ने नई समिति के गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि समिति का गठन पारदर्शी तरीके से नहीं किया गया। उनका दावा है कि नियमों के अनुसार स्थानीय लोगों की भागीदारी और मतदान के माध्यम से समिति का गठन होना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि उनके कार्यकाल में मजार के विकास कार्यों पर खर्च किए गए लगभग एक लाख 80 हजार रुपये का भुगतान पहले किया जाए। उनका कहना है कि जब तक इन मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक नई समिति को पदभार नहीं सौंपा जाएगा।

मौके पर मौजूद सहकारिता पदाधिकारी सह दंडाधिकारी घनश्याम मंडल ने बताया कि उपायुक्त और एसडीएम के निर्देश पर उन्हें नई समिति को पदभार ग्रहण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन दोनों पक्षों के बीच शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास कर रहा है। यदि सहमति नहीं बनती है, तो प्रशासन नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM