44 करोड़ की सड़क पर संकट, झरिया–सिंदरी मुख्य मार्ग में दरारें, धंसने का बढ़ा खतरा

44 करोड़ की सड़क पर संकट, झरिया–सिंदरी मुख्य मार्ग में दरारें, धंसने का बढ़ा खतरा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 11:46:00 AM

धनबाद जिले के केंदुआ मुख्य मार्ग की तरह अब झरिया–सिंदरी–बलियापुर मुख्य मार्ग पर भी बड़ा खतरा मंडराने लगा है। करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क निर्माण के महज एक साल के भीतर ही कई जगहों से उखड़ गई है और बीच सड़क में दरारें व धंसान के निशान दिखाई देने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि BCCL की कुजामा परियोजना में लगातार हो रही हैवी ब्लास्टिंग और खनन गतिविधियों के कारण सड़क की यह हालत हुई है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो यह मार्ग भी केंदुआ रोड की तरह बंद हो सकता है, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।

पिछले सात महीनों से केंदुआ मुख्य मार्ग भू-धंसान और गैस रिसाव के कारण बंद है। अब झरिया–सिंदरी–बलियापुर सड़क पर भी उसी तरह के हालात बनने लगे हैं। सड़क कई स्थानों पर धंस चुकी है, डामर उखड़ गया है और भारी वाहनों के गुजरने से खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोग सड़क पर सफर करने से डर रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क का इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उनका आरोप है कि BCCL और उसकी आउटसोर्सिंग कंपनियों की अनियोजित खनन गतिविधियों और ब्लास्टिंग ने सड़क की नींव कमजोर कर दी है। वहीं पथ निर्माण विभाग और BCCL के बीच मरम्मत की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि 44 करोड़ की लागत से बनी सड़क 44 दिन भी टिक नहीं सकी और अब इसकी स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। वहीं धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने भी सड़क निर्माण में तकनीकी गड़बड़ी और गलत एलाइनमेंट का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

इधर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए पथ निर्माण विभाग ने प्राक्कलन तैयार कर BCCL को भेज दिया है। BCCL से राशि मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। झरिया–सिंदरी मुख्य मार्ग की बिगड़ती हालत ने एक बार फिर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और खनन गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच और मरम्मत का काम कब शुरू होता है, क्योंकि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह सड़क भी केंदुआ रोड की तरह बंद हो सकती है और हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM