28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम

धनबाद में इसी आस्था की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां 60 वर्षीय रेणु देवी पिछले 28 वर्षों से सावन के हर सोमवार डाक बम बनकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करने जाती हैं।

28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम

धनबाद:- सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है। धनबाद में इसी आस्था की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां 60 वर्षीय रेणु देवी पिछले 28 वर्षों से सावन के हर सोमवार डाक बम बनकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करने जाती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह और श्रद्धा युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

रेणु देवी ने बताया कि वर्ष 1998 में उन्होंने पहली बार सावन के प्रत्येक सोमवार डाक बम बनकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने का संकल्प लिया था। तब से लेकर आज तक बिना नागा यह यात्रा जारी है। उनका कहना है कि जब तक बाबा की कृपा और बुलावा रहेगा, तब तक वह यह सेवा करती रहेंगी।

रेणु देवी का कहना है कि डाक बम की वेशभूषा धारण करते ही उन्हें एक अद्भुत ऊर्जा का अनुभव होता है। लंबी और कठिन यात्रा के बावजूद उन्हें न थकान महसूस होती है और न ही दर्द। उनके साथ उनका पूरा जत्था भी चलता है, जो हर पल उनका सहयोग करता है।

मनोकामना के सवाल पर रेणु देवी भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि बाबा ने उन्हें अपना भक्त बनाया, यही उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। परिवार सुखी और स्वस्थ है, इसलिए उन्हें बाबा से अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। उनकी बस एक ही प्रार्थना है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार सुख, शांति और समृद्धि के साथ जीवन बिताए। इसी कृतज्ञता के भाव से वह हर सावन के सोमवार बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने जाती हैं।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM