श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने की तैयारी, मेयर ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से मांगा विशेष पैकेज

श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने की तैयारी, मेयर ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से मांगा विशेष पैकेज

बाबा नगरी देवघर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने और शहरी सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से नगर निगम ने केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की है। इसी सिलसिले में देवघर के मेयर रवि राउत ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर शहर की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की।

भेंट के दौरान मेयर ने केंद्रीय मंत्री को बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रतीक माने जाने वाले शिवलिंग का आकर्षक स्मृति-चिह्न भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने देवघर में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, जलनिकासी, ट्रैफिक व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन और शहर के सौंदर्यीकरण जैसी प्रमुख चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं की लंबित राशि जल्द जारी की जाए, ताकि अधूरे विकास कार्यों को गति मिल सके।

रवि राउत ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि देवघर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में एक है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि श्रावणी मेले के दौरान यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। ऐसे में शहर की बुनियादी सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर के तीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के अनुरूप विकसित करना समय की आवश्यकता है।

मेयर ने कहा कि यदि देवघर के लिए विशेष वित्तीय पैकेज स्वीकृत होता है, तो इससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। उन्होंने श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को नई दिल्ली में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में देवघर के मेयर रवि राउत भी शामिल थे। अब इस मुलाकात के बाद शहरवासियों की नजर केंद्र सरकार के संभावित फैसले पर टिकी है कि देवघर को विकास के लिए कौन-कौन सी नई परियोजनाएं और आर्थिक सहायता मिलती है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM