तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने ली युवक की जान, पिंड्राजोड़ा पुलिस ने ट्रक जब्त किया

बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में पिपराटांड़ के पास फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने ली युवक की जान, पिंड्राजोड़ा पुलिस ने ट्रक जब्त किया

बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में पिपराटांड़ के पास फोरलेन पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईटीआई मोड़ से उकरीद मोड़ के बीच तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम उर्फ चीकू के रूप में बताई जा रही है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पिंड्राजोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और ट्रक जब्त कर लिया। यानी हादसा हुआ, युवक की जान चली गई और कार्रवाई भी हो गई।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस की कार्रवाई हर बार हादसे के बाद ही शुरू होगी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस रास्ते पर कोयला लदे वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं और अवैध रूप से कोयला परिवहन भी होता है। अगर इन वाहनों पर पहले से प्रभावी निगरानी होती, तो शायद सड़क पर रफ्तार का यह खेल इतनी आसानी से नहीं चलता।

अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि किसकी गलती से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, बल्कि यह भी है कि सड़क पर दौड़ते भारी वाहनों की रफ्तार और कथित अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी—हादसे से पहले या फिर किसी अगली मौत के बाद?

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट  

Trending News

एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Oct 15, 2026, 1:41:00 PM
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
Oct 15, 2026, 1:25:00 PM
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
Oct 15, 2026, 1:16:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Oct 15, 2026, 1:05:00 PM
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
मिर्जापुर में CM योगी ने कहा- 'PDA की हवा निकली, इनके समय में नहीं हुआ विकास'
Oct 15, 2026, 1:03:00 PM
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
BSL प्लांट के दो गेट जाम, आवागमन ठप, आंदोलन हुआ उग्र
Oct 15, 2026, 1:01:00 PM
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार
Oct 15, 2026, 12:38:00 PM