बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खडा था छात्र, ठनका गिरने से मौत

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खडा था छात्र, ठनका गिरने से मौत

राज्य के बोकारो जिले से हृदयविदारक खबर है। यहां एक छात्र की तब मौत हो गयी, जब वह बारिश से बचने के लिए एक पेड के नीचे खडा था। बताया जा रहा है कि मृतक जिस पेड के नीचे छात्र खडा था, उसी पेड पर ठनका गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। दुर्भाग्यपुर्ण तरीके से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

मिली खबर के अनुसार बोकारो जिले के बोकारो एयरपोर्ट के समीप सोमवार को घटी घटना ने कोहराम मचा दिया। बताया जा रहा है कि बोकारो सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो हवाई अड्डा के समीप वज्रपात की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्र आलोक कुमार तुरी की मौत हो गई। मृतक सेक्टर-1सी, क्वार्टर नंबर 1074 के सेमी परमानेंट निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बारिश शुरू होने पर आलोक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं परिजनों ने बताया कि आलोक दोपहर करीब दो बजे के करीब यह कहकर घर से निकला था कि वह अपनी मौसी से मिलने जा रहा है। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बाद एडीएम बिल्डिंग परिसर में चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाले आलोक के पिता लक्ष्मण तुरी गहरे सदमे में हैं। वहीं सदर अस्पताल में मां का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM