जिला प्रशासन पर भड़के सांसद, डीसी पर झामुमो-कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप
जेएसडब्ल्यू पर्वतपुर कोल ब्लॉक में नियोजन की मांग को लेकर 29 अक्टूबर 2026 से मुख्य द्वार अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा के बीच विवाद गहरा गया है।

बोकारो: जेएसडब्ल्यू पर्वतपुर कोल ब्लॉक में नियोजन की मांग को लेकर 29 अक्टूबर 2026 से मुख्य द्वार अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा के बीच विवाद गहरा गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी, चास प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अब इसी बात को लेकर सांसद ढुल्लू महतो ने बोकारो प्रशासन पर हमला किया है। उन्होंने डीसी पर झामुमो-कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप लगाया है।
मिली खबर के अनुसार जेएसडब्ल्यू पर्वतपुर कोल ब्लॉक में नियोजन की मांग को लेकर 29 अक्टूबर 2026 से मुख्य द्वार अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा के बीच गहरे हुए विवाद के बाद अब सांसद ने गंभीर आरोप लगा दिया है। ज्ञात हो कि इस मामले में अनुमंडल दंडाधिकारी, चास प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसी मुद्दे पर बोकारो परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक आंदोलन को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता के लिए उन्हें बुलाया गया था, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
सांसद ने अवमानना का मुकदमा डालने की चेतावनी देते हुए उपायुक्त पर झामुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने और अधिकारियों की संलिप्तता का भी दावा किया। सांसद ने आरोप लगाया कि डीसी तस्वीरें छपवाकर नेतागिरी करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि हेमंत सोरेन उनका कार्यकाल छह महीने बढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि पर्वतपुर कॉल ब्लॉक के विस्थापितों को हर हाल में नियोजन मुआवजा देना होगा।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट













